back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर आगबबूला राहुल गांधी, कहा- कुंभकरण की नींद सो रही सरकार को जनता की फिक्र नहीं

राहुल गांधी महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और उसको जनता की कोई भी फिक्र नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अब मोदी सरकार को महंगाई पर जमकर घेरा है। राहुल गांधी ने आज 24 दिसंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400! बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट – कुंभकरण की नींद सो रही सरकार!” राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमे वह एक सब्जी मंडी में सब्जीवालों से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी वहां खड़ी महिलाओं से बढ़ती महंगाई को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवाल पर एक महिला जवाब देती है कि शलजम जो कभी 30-40 रुपये किलो मिलते थे वो आज सब्जी मंडी में 60 रुपये किलो बेचे जा रहे हैं। वहीं मटर 120 रुपये किलो बेचा जा रहा है। यह सब्जी मंडी दिल्ली की गिरी नगर में स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। राहुल गांधी महिलाओं से सवाल कर रहे हैं कि देश में महंगाई हर साल बढ़ती जा रही है। इससे आप लोगों पर दवाब तो जरुर पड़ता होगा। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं से सवाल पूछा कि GST से महंगाई बढ़ी है। इसका महिलाओं ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि हां महंगाई तो बहुत ही ज्यादा बढ़ी है।

बढ़ती महंगाई पर महिलाओं का राहुल को जवाब


एक महिला राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि केंद्र सरकार इस पर कोई बड़ा कदम क्यों नहीं उठा रही है। वहीं एक अन्य महिला कहती है कि हमारे पास सैलरी उतनी ही है, लेकिन चीजों के दाम बहुत ही ज्यादा बढ़ गए हैं। अब तो एक छोटी सी रोटी भी बहुत ही ज्यादा महंगी हो गई है। इसके बाद महिला कहती है कि उन्हें अब तो यह चिंता भी सताने लगी है कि क्या वे आने वाले समय में अपनी इन जरूरतों को पूरा कर पाएंगी या नहीं। बता दें कि अगले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राहुल गांधी पूरी तरह से सतर्क हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...