back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Kashmir : राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात, सभी 90 सीटों पर हुआ गठबंधन

इस बैठक में मलिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला सहित अन्य नेता हुए शामिल।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू चुनावों से पहले गुरुवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला से मिले और दोनों से 90 सीटों के गठबंधन पर सहमति जताई। यह बैठक फारुख के गुपकर रोड स्थित घर पर हुई। उन्होंने इस बैठक को सौहार्दपूर्ण और सही बताया है। 

यह बैठक सौहार्दपूर्ण रही: फारुख अबदुल्लाह

फारुख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। दोनों पार्टियों के बीच 90 सीटों को लेकर गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि CPI (M) और MY Tarigami भी हमारे साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग भी हमारे साथ हैं। हमें लोगों का जीवन सुधारने के लिए बहुमत मिलेगा। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर किया पोस्ट

खड़गे ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं और कहा है हमने राहुल गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्लाह और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ श्रीनगर में बैठक की। यह गठबंधन दोनों पार्टियों के लोकसभा चुनाव में INDIA के गठबंधन के बाद हुआ है। इस गठबंधन के बाद भी कांग्रेस ने जम्मू में दोनों सीटें खो दी और नेशनल कांफ्रेंस ने 3 में से 1 सीट खो दी। 

आने वाला विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनाव तीन चरणों में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। इन चुनावों में पार्टी को क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना होगा।

राज्य में वापसी करना हमारी जिम्मेदारी है: राहुल गांधी

इस मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि यह हमारी और INDIA ब्लॉक की जिम्मेदारी है कि हम जल्द से जल्द राज्य में वापस आएं और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों के साथ उनके संबंध प्रगाढ़ हैं। उन्हें हमेशा यहां आने पर खुशी मिलती है।

aftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵