नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। सुरक्षा के लिहाज से जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में मतदान कराये जा रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
हरियाणा में 1 ही फेज में होगा चुनाव
वहीं हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में सिर्फ 1 ही दिन सभी 90 सीटों पर चुनाव होंगे। हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
हरियाणा में 90 में से 73 सीटें हैं सामान्य
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा की 90 में से 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जाएगा। हरियाणा में करीब 2 करोड़ मतदाता हैं। 20,629 पोलिंग बूथ है। वहीं 150 पोलिंग बूथ हैं।
हरियाणा में विधानसभा सीटें
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जिसमें बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता होती है। पार्टी वाइज अगर बात करें तो BJP के पास इस समय 41 विधायक हैं। वहीं 1 HLP और 1 निर्दलीय है। जिसको मिलाकर बीजेपी सरकार बनाई है। वहीं विपक्ष की बात करें तो INDIA ब्लॉक के पास इस समय 32 सीटें हैं। जिसमें कांग्रेस के पास 29 और 3 निर्दलीय विधायक शामिल है। वहीं JJP के पास 10, INLD के पास 1 और 1 विधायक निर्दलीय है। इसके अलावा 3 सीटें खाली हैं।
जम्मू कश्मीर में कुल कितनी हैं विधानसभा सीटें
जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। जिनमें 2 सीटें सिर्फ कश्मीरी पंडितों के नाम पर आरक्षित की गई हैं, हालांकि कश्मीरी पंडितों को कश्मीरी प्रवासी की संज्ञा दी गई है। जिस भी व्यक्ति ने 1 नवंबर 1989 के बाद जम्मू कश्मीर से पलायन किया होगा और उनका नाम रिलीफ कमीशन में रजिस्टर हो, उन्हें कश्मीरी प्रवासी का दर्जा दिया जाएगा
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





