back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुद को हिंदू कहने वाले करते हैं हिंसा…राहुल गांधी के इस बयान पर सदन में हंगामा

राहुल गांधी ने सदन में चल रही लोकसभा की कार्रवाई में कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हमेशा हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष ने राहुल को माफी मांगने के लिए कहा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज संसद सत्र का छठा दिन है। अभी संसद में चल रही लोकसभा की कार्रवाई में राहुल गांधी के बयान पर हड़कंप मच गया। एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के बयान पर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर भी हमला नहीं किया। इसका कारण है अहिंसा का देश है। यह डरता नहीं है।

अपने आपको हिंदू कहने वाले हिंसा करते हैं- राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू र्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिये।

पीएम मोदी ने बयान को बताया गंभीर बात

जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदीऔर बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता को इस बात को लेकर माफी मांगना चाहिये। इस देश में करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं। 

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को शांत करात हुए कहा कि अभी बोलने दीजिये। हम सीरियस मैटर बाद में देखेंगे। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...