back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान से हुआ 250 रुपए का नुकसान, व्यक्ति ने दर्ज कराया केस

राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के समस्तीपुर में एक विचित्र मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वजह से उनको 250 रुपए का नुकसान हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक अनोखा मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय निवासी मुकेश चौधरी ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया है कि राहुल गांधी के बयान की वजह से उन्हें 250 रुपए का नुकसान हुआ है।

बयान सुनकर गिर गई दूध की बाल्टी

शिकायतकर्ता मुकेश चौधरी, जो कि रोसरा के सोनूपुर गांव के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी का ‘भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ाई’ संबंधी बयान सुनकर वह सदमे में आ गए। उन्होंने कहा, “मैं इस बयान से इतना परेशान हो गया कि मेरे हाथ से दूध से भरी बाल्टी गिर गई, जिससे मुझे 250 रुपए का नुकसान हो गया।” चौधरी के मुताबिक, बाल्टी में 5 लीटर दूध था जिसकी कीमत 50 रुपये प्रति लीटर थी।

देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

मुकेश चौधरी ने रोसरा सिविल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी के बयान देश की संप्रभुता के लिए खतरा हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका की एक प्रति मीडिया को भी दिखाई।

अदालत का रुख अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अदालत ने इस याचिका को स्वीकार किया है या नहीं। इस अजीबोगरीब मामले ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है, और लोग इसे लेकर मजाकिया प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

राजनीतिक गलियारो में हलचल

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। कांग्रेस समर्थकों ने इसे निराधार आरोप बताया है, जबकि विपक्षी दल इस पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मामला

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया है, जबकि कुछ ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि अदालत इस मामले में क्या निर्णय लेती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...