back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल गांधी बोले- ये अहंकार भी टूटेगा

सोनम वांगचुक 700 किलोमीटर लंबी 'दिल्ली चलो पदयात्रा' करते हुए वो जब दिल्ली में दाखिल हुए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके लगभग 130 साथियों को रोक लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वो 700 किलोमीटर लंबी ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ करते हुए वो जब दिल्ली में दाखिल हुए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके लगभग 130 साथियों को रोक लिया और सभी को पुलिस स्टेशन लेकर आए। 

राहुल गांधी ने जाहिर की नाराजगी


वहीं इस मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक और उनके सैकड़ों लद्दाख के लोगों को जो पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े लोगों को दिल्ली में हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? मोदी जी किसानों की तरह ये चक्रव्यूह भी टूटेगा और इसके साथ आपका घमंड भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी पड़ेगी’

सोनम वांगचुक कुल 4 मांगों को लेकर ये पदयात्रा निकाली है। जिसमें सबसे बड़ी मांग लद्दाख को छठी अनुसूचि में शामिल करना है। वहीं लद्दाख और कारगिल के लिए दो अलग-अलग लोकसभा सीटों की भी मांग की है।


क्या है सोनम वांगचुक की मांगें-


  • लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा
  • संविधान की छठी अनुसूचि में शामिल
  • लद्दाख के लिए एक लोक सेवा आयोग के साथ शीघ्र भर्ती प्रक्रिया 
  • लेह और कारगिल जिलों के लिए अलग-अलग लोकसभा सीटें घोषित की जाएं

कई बार कर चुके हैं अनशन और आंदोलन


बता दें कि, साल 2019 के बाद से ही लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और उसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर रेमन मैग्सेस पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक ने कई बार आंदोलन और अनशन किया। उन्होंने दिल्ली चलो पदयात्रा की शुरुआत 1 सितंबर से की थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर Sonam Wangchuk की हिरासत को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...