back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC रही डाउन, लोग होते रहे परेशान

रेलवे के ऑनलाइन टिकिट बुक करने वाली वेबसाइट IRCTC सोमवार को एक घंटे के लिए सस्पेंड कर दी गई, जिसके कारण रेलवे टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रेलवे के ऑनलाइन टिकट बुक करनेवाली वेबसाइट IRCTC सोमवार को एक घंटे के लिए सस्पेंड कर दी गई, जिसके कारण रेलवे टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी और जिसके चलते तमाम यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां जो सबसे बड़ी बात देखने को मिली वह यह थी कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही आईआरसीटीसी की साइट डाउन हो गई थी। जिसके बारे में आईआरसीटीसी ने बयान जारी कर कहा कि वेबसाइट के सर्वर पर रखरखाव का काम चल रहा है इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। 

दूसरी ओर आईआरसीटीसी सेवा बंद होने के बाद तत्काल टिकट बुक करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हुआ दिखा, जिन्‍हें नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने जा रहा है वह घण्‍टों तक बार-बार अपने गंतव्‍य के लिए टिकिट बुक करने की मशक्‍कत करते हुए दिखाई दिए । अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. लोग आईआरसीटीसी को टैग कर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। 

वैसे अध‍िकारितक तौर पर आईआरसीटीसी से जुड़े सूत्र ने बताया कि कंपनी में आमतौर पर आईआरसीटीसी वेबसाइट मेंटेनेंस का काम रात 11 बजे के बाद किया जाता है जोकि एक घण्‍टे प्रतिदिन होता है, लेकिन आज यह पहले किया गया, जिसके पीछे कुछ जरूरी कारण जिम्‍मेदार रहे हैं । अब कारण क्‍या रहे, इसके बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे चुप रहे । ऐसे में अब लोग रेलवे की इस वेबसाइट पर साइबर हमलों के बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि एसी तत्काल के लिए टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है जबकि नॉन-एसी टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है। आईआरसीटीसी सेवा बंद होने के कारण दोनों की बुकिंग संभव नहीं हो रही थी । यात्री परेशान थे और वे एक दूसरे से एक्स, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर अपनी परेशानी बता रहे थे ।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...