back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छठ पूजा से वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने लगाए पंडाल, खाने-पीने से लेकर आराम करने की पूरी व्यवस्था

रेलवे ने बिहार से छठ पूजा करके लौटने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेने चलाने के साथ साथ स्टेशनों पर पंडाल लगाए हैं। जिसमें रेल यात्रियों के खाने-पीने से लेकर आराम करने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने छठ पूजा को लेकर कई तरह की तैयारियां की हैं। छठ पूजा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देने का काम किया। अब छठ पूजा के बाद रेलवे ने बिहार से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए पंडाल बनाया है। जिसमे रेल यात्रियों के बैठने से लेकर खाने -पीने की व्यवस्था भी की जाएगी, इससे भीड़ भाड़ से भी राहत मिलेगी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर ही ये सभी व्यवस्था समस्तीपुर स्टेशन दरभंगा और सहरसा स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने पटना सहरसा दरभंगा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इन सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

“पंडाल में रेल यात्रियों को मुफ्त में नाश्ते का पैकेट भी बांटा जाएगा”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने छठ पूजा के बाद रेल यात्रियों के वापस दूसरे राज्यों में लौटने को लेकर की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने के बाद कहा कि पूर्व मध्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए सस्ते दर पर रेल यात्रियों को खाना मुहैया कराया जाएगा। रेल यात्रियों को मुफ्त में मिनरल वाटर भी दिया जाएगा। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि इसके अलावा सामाजिक संगठनो द्वारा पंडाल में रेल यात्रियों को मुफ्त में नाश्ते का पैकेट भी बांटा जाएगा।

सभी ट्रेनों की CCTV के जरिए निगरानी रखी जाएगी

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि रेल यात्रियों को राहत देने के लिए 8 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024 तक अतिरिक्त छठ पूजा ट्रेने चलती रहेगी। इन सभी ट्रेनों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। छत्रसाल सिंह ने आगे कहा कि अगर इसके बाद भी रेल यात्रियों की ज्यादा भीड़ हुई तो अलग से स्पेशल ट्रेन को उसी दिन चलाया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...