back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अगर हम 20 साल बाद साथ आ सकते तो आप क्‍यों नही’, कार्यकर्ताओं से बोले राज ठाकरे, कहा- ये सरकार…

आगामी BMC चुनाव की तैयारियों को लेकर राज ठाकरे ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि, “अगर हम भाई 20 साल बाद साथ आ सकते हैं तो आप क्यों नहीं? आपको क्या ऐतराज है?”

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज है। आगामी कुछ महीनों में मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव भी होने है। ऐसे में सूबे की सियासत में सुगबुगाहत देखने को मिल रही है। हाल के दिनों में नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे भी चर्चा में है। 

बीते कुछ दिन पहले ही मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने भाषा विवाद को लेकर कई बयान दे चुके है। इसे लेकर विवाद भी काफी गहराया हुआ था। और अब हाल ही में अपने प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने एक अहम बैठक आयोजित की। इस हाई लेवल मीटिंग में प्रेस और मीडिया को कैमरे के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 

आगामी BMC चुनाव की तैयारियों को लेकर राज ठाकरे ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि, “अगर हम भाई 20 साल बाद साथ आ सकते हैं तो आप क्यों नहीं? आपको क्या ऐतराज है?” उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद छोड़ने और पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की अपील की। साथ ही प्रेस से किसी भी तरह की चर्चा न करने की हिदायत दी।/ 

MNS की नीति आमजन तक पहुंचाने के निर्देश

इस हाई लेवल मीटिंग में राज ठाकरे ने कई मुद्दों पर साफ निर्देश दिए हैं, जैसे आगामी BMC चुनाव में मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दिया जाए, पार्टी के कामकाज और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से बर्ताव करना होगा, क्योंकि मनसे को मुंबई में मराठी अस्मिता की सबसे मजबूत आवाज़ माना जाता है।

उद्योग के नाम पर मराठी लोगों की जमीन छीन रहे- राज ठाकरे

उन्होंने कहा, “महाराष्‍ट्र में उद्योगों के नाम पर मराठी लोगों की ज़मीन छीनी जा रही है। योजनाओं की जानकारी सिर्फ मंत्रियों को होती है, जो पहले जमीन खरीदकर उद्योगपतियों से सौदे करते हैं।” 

राज ठाकरे ने यह भी कहा कि विकास के नाम पर जनता के मुंह पर पैसे फेंककर वोट लिया जा रहा है और यही असली ‘उद्योग’ महाराष्ट्र में फल-फूल रहा है। किसी प्रोजेक्‍ट का विरोध करने पर सरकार अर्बन नक्‍सल कहा अरेस्‍ट कर सकती है।  

”मराठी सिखाने में सहयोग करें”

महाराष्‍ट्र में बीते कुछ दिनों से लगातार भाषा विवाद का मामला गरमाता जा रहा था जिसे लेकर राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को मराठी भाषा और सामाजिक संयम को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मराठी सीखना चाहता है तो उसका सहयोग करें। वहीं, अगर कोई सभ्य भाषा में बात कर रहा है तो उससे विवाद न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...