back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“ऐसे लोग घटिया होते हैं…” सिर कलम की धमकी पर बोले राकेश टिकैत, किसान आंदोलन पर भी दिया बयान

सिर कलम करने की धमकी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर कहा कि यह समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। टिकैत ने पाकिस्तान के जासूसों को देश का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया और कहा कि जो लोग देश के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसान आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि उसे केवल स्थगित किया गया है। उनका कहना था कि किसान आंदोलन की तैयारी अभी भी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर इसे फिर से पूरी ताकत के साथ शुरू किया जाएगा। टिकैत ने हाल ही में पंजाब के कपूरथला में शहीद हुए मनोज फोगाट की शहादत को देश के लिए एक बड़ा गौरव बताया।

दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद मनोज फोगाट के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की और परिजनों को सांत्वना दी। टिकैत ने कहा कि देश अपने शहीदों पर गर्व करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की असली पहचान उसके किसानों और जवानों से होती है। एक ओर किसान देशवासियों का पेट भरता है, वहीं दूसरी ओर सीमा पर तैनात जवान देश की रक्षा करते हैं, जिससे हम सभी निश्चिंत होकर जीवन जी पाते हैं। इस दौरान उन्होंने भाकियू के अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और मीडिया से बातचीत की।

सिर कलम करने की धमकी को लेकर बोले राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने उनके सिर कलम करने और 5 लाख रुपये के इनाम की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की ओछी हरकतें सिरफिरे लोग ही करते हैं, लेकिन हम किसी के डर से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है और उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

किसान आंदोलन को लेकर टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) के आह्वान पर दिल्ली और आसपास के राज्यों में आंदोलन की गतिविधियां लगातार चल रही हैं। टिकैत ने आरोप लगाया कि कुछ किसान संगठन आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके इरादे सफल नहीं होंगे। उन्होंने दोहराया कि किसान आंदोलन को केवल स्थगित किया गया है और जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा पूरे जोर-शोर से शुरू किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵