back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामबन में भूस्खलन के बाद हंगामा, लोगों ने CM उमर अब्दुल्ला का काफिला रोककर रखी मांग, कहा- नहीं मिला राशन-पानी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए भारी भूस्खलन के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने रामबन पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका काफिला रोक लिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए भारी भूस्खलन के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने रामबन पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका काफिला रोक लिया। लोगों ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं और तुरंत राहत की मांग की।

महिलाएं गाड़ियों के सामने खड़ी हो गईं

प्रभावित इलाकों के लोगों, खासकर महिलाओं ने, मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने खड़े होकर अपना दुखड़ा सुनाया। उनका कहना था कि तीन दिन से न बिजली है, न पानी, और न ही राशन की कोई व्यवस्था की गई है। लोग पूरी तरह से परेशान हैं।

सीएम ने दिया मदद का भरोसा

स्थिति को समझते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गाड़ी से उतरकर लोगों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “हम आपकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे, आप हमारी कार को आगे जाने दें ताकि अधिकारी जल्द राहत कार्य शुरू कर सकें।” इसके बाद लोग शांत हो गए और काफिला आगे बढ़ा।

जनता से संवाद और आश्वासन

उमर अब्दुल्ला ने जनता से सीधे संवाद करते हुए अपील की कि वे काफिले को आगे बढ़ने दें और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार की प्राथमिकता पहले जान बचाना थी, जो सफलतापूर्वक हुआ। अब अगली प्राथमिकता यातायात बहाली है। रामबन के पास बादल फटने से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और यातायात पूरी तरह बंद है। हाईवे पर गाड़ियों का फंसा होना यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने 24 घंटे में हाईवे को सिंगल ट्रैक के तौर पर खोलने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, खासतौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सहयोग की बात भी कही।

डिप्टी सीएम और विधायक पहले ही पहुंचे थे

मुख्यमंत्री के आने से पहले उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, रामबन के विधायक अर्जुन सिंह राजू और बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन ने मौके का दौरा किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले-यह शर्मनाक और पिछड़ी सोच का प्रतीक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आलोचनाओं...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...