back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामचरित्र मानस की प्रतियां जलाने वाले सभी लोगों पर लगाई जाएगी रासुका

वृंदावन कॉलोनी में 29 जनवरी को राम चरित्र मानस की प्रतियां जलाई गई । मामले में दो अभियुक्त को PGI के उतरेठिया निवासी सलीम, सैनिक नगर निवासी सत्येंद्र कुशवाहा सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया ।

लखनऊ, एजेंसी। रामचरित्र मानस को लेकर लोग अब मुखर होते दिखायी दिए रहे हैं। कई जगहों पर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। राजधानी लखनऊ में प्रतियां जलाने वाले सभी आरोपितों पर पुलिस रासुका के तहत कार्रवाई करने जा रही है। इसके तहत ही रविवार को प्रतियां जलाने के दो आरोपितों पर रासुका लगाकर कर दी गई है।

वृंदावन कॉलोनी में 29 जनवरी को राम चरित्र मानस की प्रतियां जलाई गई थी

पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी में 29 जनवरी को राम चरित्र मानस की प्रतियां जलाई गई थी। इस मामले में दो अभियुक्त को पीजीआई के उतरेठिया निवासी सलीम, सैनिक नगर निवासी सत्येंद्र कुशवाहा सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने सलीम और सत्येंद्र के खिलाफ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की है।

धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां जलाना कानूनन अपराध है

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने सोमवार को बताया कि धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां जलाना कानूनन अपराध है। इस मामले में अभी दो लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। जल्द ही गिरफ्तार अन्य तीन आरोपित में आलमबाग के यशपाल सिंह लोधी, साउथ सिटी के देवेंद्र प्रताप यादव और तेली बाग के नरेश सिंह के खिलाफ भी यही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵