back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Politics: लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र कर अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- वो परिणाम जिसने…

अखिलेश यादव ने कहा कि आज 4 जून को पिछले साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की तारीख याद दिलाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा‍ कि पीड़ित ही पीडीए है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार बीजेपी के पुराने घाव को दोबारा चोट पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के पुराने सियासी जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। उन्‍होंने जून 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों को याद कर बीजेपी पर निशाना साधा है। बता दें, पिछले साल 4 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे जिसमें सपा ने रिकॉर्ड 37 सीटें जीती थी। 

अखिलेश यादव ने आज 4 जून को पिछले साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की तारीख की याद दिलाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्‍होने कहा‍ कि पीड़ित ही पीडीए है। सोशल मीडिया के एक्‍स हैडल पर पोस्‍ट किया और लिखा, आज 4 जून का वो ऐतिहासिक दिन है, जिसने एक साल पहले देश की राजनीति में, उत्‍तरप्रदेश में पीडीए की एकजुटता का वो नतीजा देखा गया था। 

उन्‍होने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में पीडीए की एकजुटता का वो परिणाम सामने आने लगा है। जिसने साम्प्रदायिक राजनीति की नकारात्मकता को हराया है। उप्र में सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और जन संवेदना से जुड़ी उस सियासत का नया दौर शुरू किया था, जो देश के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रही है।

प्रिया सरोज ने भी किया पोस्ट

मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज ने भी 4 जून 2024 के परिणाम के संदर्भ में पोस्ट किया और उन्‍होने सोशल मीडिया साइट एक्स लिखा कि आज के दिन सांसद के रूप में मेरे एक वर्ष पूरे हो गए हैं। यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि आप सभी की उम्मीदों और विश्वास की ज़िम्मेदारी है। 4 जून 2024 को जब आपने मुझ पर भरोसा जताकर मुझे सबसे युवा महिला सांसद चुना, वह पल मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान था।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं मछलीशहर की जनता का हृदय से धन्यवाद करती हूं, जिनके प्यार और आशीर्वाद ने मुझे हर रोज़ बेहतर काम करने की प्रेरणा दी। इस एक साल की कुछ झलकियाँ, कुछ यादगार पल आज आप सभी के साथ साझा कर रही हूं। यह सफर आप सभी के साथ से ही सार्थक बना है, और मैं हमेशा प्रयास करूंगी कि आपके भरोसे पर खरी उतरूं।

किसको कितनी सीट मिली थी?

दरअसल, साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 37 सपा, बीजेपी 33, कांग्रेस 6, रालोद 2, आसपा (का) 1 और अपना दल ने 1 सीट जीती थी। इस चुनाव में सपा ने इंडिया अलायंस के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में थी। वहीं, बीजेपी के साथ सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल (एस), रालोद चुनाव में थे।

बीजेपी को इस चुनाव में काफी सीटों का नुकसान हुआ। पार्टी का टारगेट था कि पूरी 80 की 80 सीटें जीता जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसी चुनाव में अमेठी से बीजेपी पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को भी हार झेलनी पड़ी। और किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵