back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rekha Gupta आज लेंगी Delhi CM पद की शपथ, जानिए शपथ ग्रहण की गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

दिल्ली में कल नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। बीजेपी ने तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने अपने 20 उपमुख्यमंत्रियों को अतिथि के तौर पर बुलाया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना रही है। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह में 30 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। पार्टी ने NDA शासित राज्‍यों के कुल 20 उपमुख्यमंत्रियों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में ये नेता होंगे शामिल

बीजेपी ने अपने अलग-अलग राज्‍यों के सरकारों में डिप्‍टी सीएम को इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। इस लिस्‍ट में कुल 20 उपमुख्‍यमंत्रियों के नाम शामिल है। जिसमें से महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे और अजित पवार, मध्य प्रदेश से राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, छत्तीसगढ़ से अरुण साव और विजय शर्मा, राजस्थान से दिव्या कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, ओडिशा से प्रवती परिदा और कनकवर्धन सिंह, अरुणाचल प्रदेश से चौना मेन, आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण, बिहार से विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, प्रेस्टोन त्यनसोंग और नर्तियांग के विधायक संगियावभालंग धर, नागालैंड से टीआर जेलियांग और यानथुंगो पैटन रामलीला मैदान पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। 

शपथ ग्रहण की ऐसी है तैयारी

देश की राजधानी दिल्‍ली में 20 फरवरी में यानी कल नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह है। यह आयोजन दिल्‍ली के रामलीला मैदान पर दोपहर 12 बजे से शुरु होगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। बीजेपी इस समारोह को भव्य तरीके से मनाने में जुटी है। 

इस कार्यक्रम भाजपा में भव्‍य रुप देना चाहती है, इसके लिए तीन तरह के स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य मंच पर पीएम मोदी, उप राज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट में सहयोगी सदस्य होंगे। वहीं, दूसरा मंच धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि के लिए बनाया गया है। तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार रहेंगे। इस भव्‍य आयोजन में सिंगर कैलाश खेर के प्रस्तुति देने की भी चर्चा हो रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...