back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट ने दी सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को राहत, लड़कियों को जबरन रखने का मामला हुआ खारिज

कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि दो लड़कियां आश्रम में जबरन रह रही हैं और उनका ब्रेनवॉश किया गया है लेकिन CJI ने सुनवाई के दौरान कहा कि दोनों अपनी मर्जी से यहां रह रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सद्गुरू जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन को राहत मिली है। SC हाईकोर्ट में चल रही एक कार्यवाही को बंद करने का आदेश दिया है। इसमें एक पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी दो बेटियों को जबरन उनके आश्रम में रखा गया है। उनका ब्रेनवॉश किया गया है। 

CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में क्या कहा

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि दोनों बेटियां गीता और लता अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही हैं। ब्रेनवॉश के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले में गलत तरीके से हस्तक्षेप किया। पुलिस को आश्रम की जांच देने के आदेश को भी अनुचित बताया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फाउंडेशन के खिलाफ जो शिकायत है उसकी जांच राज्य की पुलिस करती रहेगी। कोर्ट का आदेश पुलिस की जांच में रुकावट नहीं बनेगा। 

दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से आश्रम में रह रही हैं

ईशा फाउंडेशन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस की रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों लड़कियां अपनी इच्छा से आश्रम में रह रही हैं। 

मद्रास हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को मामले में जांच करने के लिए कहा था

मद्रास हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को मामले के खिलाफ जांच करने और फाउंडेशन से जुड़े सभी क्रिमिनल केसों की डिटेल पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद 1 अक्टूबर को पुलिसकर्मी फाउंडेशन के मुख्यालय में गए थे।

साल 2021 में दर्ज हुआ था केस

इससे पहले साल 2021 में योगा कोर्स के दौरान अपने साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसका उल्लेख भी इस याचिका में किया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...