back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, AQI में लगातार सुधार

DELHI NCR को वायु प्रदूषण से बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। AQI में लगातार 5 दिनों से बड़ा सुधार हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। DELHI NCR के वायु प्रदूषण में अब लगातार सुधार होता दिखाई दे रहा है। दिसंबर महीने के शुरूआती 5 दिनों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स(AQI) में काफी गिरावट देखने को मिली है। अब DELHI NCR में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स का लेवल 200 से भी काफी नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा में नवंबर के महीने की तुलना में दिसंबर में काफी सुधार हुआ है। अब DELHI NCR पर छाया स्मॉग संकट धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है। 

DELHI NCR में AQI में भारी गिरावट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के आकड़ों के अनुसार, DELHI NCR में दिसंबर महीने में लगातार पांचवें दिन एयर क्वॉलिटी इंडेक्स(AQI) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 5 दिसंबर 2024 को सुबह 6 बजे के समय देश की राजधानी दिल्ली का औसत AQI 161 दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में AQI 178, चांदनी चौक में AQI 202, अलीपुर में AQI 150, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 186, जहांगीरपुरी में AQI 198,आया नगर में AQI 110 और आईटीओ में AQI 128 दर्ज किया गया। CPCB के आकड़ों के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI 200 के नीचे ही दर्ज किया गया है। यह दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की बात है।  

AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है

AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है। 0-50 ‘अच्छा’ माना है। , 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, 401-450 ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर से भी अधिक गंभीर माना जाता है। इसके अनुसार ही AQI के स्तर को तय किया जाता है।

वहीं एनसीआर में भी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है, आज सुबह ग्रेटर नोएडा AQI 138, नोएडा में AQI 114, गाजियाबाद में AQI 102 ,गुरुग्राम में AQI 141 और फरीदाबाद में AQI 164 दर्ज किया गया है।   

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...