back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी एक प्राकृतिक आपदा, हम इच्छाशक्ति बढ़ाकर काम करें: डॉ. महेन्द्र सिंह

प्रयागराज, 25 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना मात्र एक समस्या नहीं बल्कि प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा से निपटने के लिए सभी को सकारात्मक सोच के आधार पर काम करना है। संगठन और सरकार का तालमेल बनाकर बड़े धैर्य के साथ इस समस्या से निपटना है। इस बाढ़ जैसी समस्या में हॉस्पिटलों की व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई एवं ऑक्सीजन सप्लाई में कमी आई है, लेकिन हमें इस मुश्किल भरे दौर में हमें अपनी इच्छा शक्ति को और बढ़ाकर काम करने की आवश्यकता है। निश्चित रूप से अंत में कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा। यह बातें प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा महानगर प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया एक ओर डरी एवं सहमी हुई है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता हेल्पडेस्क के माध्यम से आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। अपना और अपनों की सुरक्षा करते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भागना नहीं है, बल्कि दुनिया को बदलना है। विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आपदा से निपटने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ट्रकों द्वारा, ट्रेन द्वारा, विमानों द्वारा, भारतीय सेना और अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो स्वयं कोरोना संक्रमित होते हुए भी इस आपदा की घड़ी में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रम फैला रहे थे वह लोग भी आज वैक्सीन लगवा रहे हैं। ऐसे में हम सभी को प्रचार-प्रसार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने का कार्य करना है क्योंकि कोरोना वायरस से बचने के लिए इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि हम सभी दृढ़ इच्छा शक्ति को और मजबूत बनाकर सेवा ही संगठन की मूल मंत्र को लेकर राष्ट्र समाज के लिए कार्य करना है। भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने कहा कि सकारात्मक सोच के आधार पर ही हम इस महामारी से लड़ते हुए जीतेंगे। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रतन दीक्षित, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल, बृजेश मिश्रा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, सितारा लाल, ओपी द्विवेदी, दिलीप केसरवानी, दिनेश विश्वकर्मा, भरत निषाद, अनिल भट्ट, दीनानाथ कुशवाहा, यश विक्रम त्रिपाठी, संस्कार सिन्हा आदि समस्त महानगर के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵