back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन में कल से चलेगा घर-घर सर्दी-खांसी-बुखार के मरीजों के ढूंढने का अभियान

25/04/2021 ऐसे मरीज मिलने पर मौके पर ही दी जाएगी दवाईयां उज्जैन,25 अप्रैल (हि.स.)। शहर में कोरोना मरीजोंं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा 26 अप्रेल से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। गत वर्ष की तरह इस अभियान में 400 से अधिक शासकीय कर्मचारियों द्वारा शहर के हर घर पर दस्तक दी जाएगी और सर्दी-बुखार-खांसी के मरीजों को चिंहित किया जाएगा। मौके पर ही काउंसलिंग करके सामान्य मरीजों को दवाईयां दी जाएंगी,ताकि वे ठीक हो जाएं। जहां संदिग्ध लगेगा,वहां जांच के लिए फीवर क्लिनिक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को कोरोना मुक्त करने के इस अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी। इसमें सहयोग जिले का स्वास्थ्य विभाग करेगा। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,शिक्षक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। जब ये दल मैदान में जाएगा तो दवाईयों की किट इनके साथ रहेगी। अभियान का उद्देश्य कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर प्रारंभिक अवस्था से ही उनका उपचार करने का है। जिससे समय पर उपचार कर रोग को गंभीर होने से रोका जा सके । उन्होंने बताया कि इस बार सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों के उपचार पर अधिक जोर रहेगा । सर्वे टीम को स्वचलित तापमानी यंत्र,मॉस्क,सेनेटाईजर दिया जाएगा,ताकि वे स्वयं भी सुरक्षित रह सकें। हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या वायु प्रदूषण से आपको हो रही खांसी? अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, मिलेगा जल्‍द आराम

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण अब गंभीर चिंता का कारण बन गया है। राजधानी और आसपास के इलाकों में एयर...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵