back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने कहा- देश में RSS फैला रहा है कैंसर, केरल में बवाल हो गया

महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने RSS को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इसके बाद केरल में बवाल मच गया है। संघ के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं, तुषार अपने बयान पर अड़े हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी के RSS को लेकर दिए बयान के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक को ‘कैंसर फैलाने’ वाला बता दिया था। इस टिप्पणी के बाद से ही संघ कार्यकर्ता उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इधर, तुषार गांधी अपने बयान पर अड़े हुए हैं और वहीं, संघ उनसे अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग कर रहा है।

‘देश में संघ परिवार फैला रहा कैंसर’

अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, गांधीवादी गोपीनाथन नायर की प्रतिमा के अनावरण के दौरान केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में जमकर बवाल हुआ। उस दौरान महात्‍मा गांधी पड़पोते तुषार गांधी के बयान को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान तुषार गांधी ने कहा था, ‘देश की आत्मा कैंसर से ग्रस्त है और संघ परिवार इसे फैला रहा है।’ इसे लेकर केरल में विवाद खड़ा हो गया है।

CPM सरकार पर भी उठे सवाल  

 वहीं, तुषार अपने बयान पर अड़े है तो संघ कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे है। संघ तुषार से अपने शब्‍द वापस लेने ओर माफी मांगने की मांग कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उस दौरान उनकी कार का रास्ता रोका और जमकर नारेबाजी की। इसके जवाब में तुषार भी लगातार ‘गांधी अमर रहें’ जैसे नारे लगाते रहे। इस बवाल के बाद कांग्रेस इकाई ने भी संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरण ने इस मामले में चुप्पी पर राज्य की CPM सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांग्रेस विधायक का बेशर्म बयान, कहा- खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है, BJP ने कार्यवाई की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। जहां भोपाल से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...