back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिषी आरापट्टी मुखिया द्वारा पैक्स के माध्यम से गेहूं खरीद करने की मांग

सहरसा,25 अप्रैल(हि.स.)। महिषी प्रखंड के आरापट्टी पंचायत के मुखिया शांतिलक्ष्मी चौधरी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी से बात कर आरापट्टी पंचायत में पैक्स के माध्यम से सरकारी समर्थन मुल्य पर अविलम्ब गेहूं खरीद करवाने की व्यवस्था की मांग की। सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मुल्य पर पैक्स गेहूं खरीद करने में आनाकानी कर रहे हैं। किसान अपना गेहूं लेकर इधर उधर भटक रहे हैं। जबकि पैक्स कार्यालय में उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। जिला मुख्यालय सहरसा तक गेहूं पहुंचाने हेतु परिवहन खर्च,मजदूरों के भुगतान, कमीशन इत्यादि के नाम पर 250 से 300 रूपये कम करके किसानों को भुगतान देने का मामला भी किसानों द्वारा उजागर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि पैक्स के पदाधिकारी विक्रेता किसान के निजी खाते में पैसे भेजने के बजाय कुछ खास लोगों के खाते में ही किसानों के समर्थन मुल्य के भुगतान की राशि भेजते हैं और पुनः उनके खाते से नगद रूपये निकाल कर किसानों के वास्तविक अदायगी मूल्य से पैसों की कटौती कर नगद भुगतान किये जाते हैं। इस संबंध में एक जालसाज गिरोह काम कर रही है। पंचायत में गेहूं खरीद में हो रही देरी का कारण किसानों और पैक्स के बीच कटौती की जाने वाली राशि के निर्धारण का विवाद है। किसानों की शिकायत सुनने के बाद मुखिया ने डीसीओ सहरसा से फोन पर बात कर समस्या के निष्पादन की अपील की है। डीसीओ ने आश्वासन दिया है कि अगले सप्ताह तक गेहूं की खरीददारी प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है । हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵