back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट सामूहिक विवाह योजना का बदला नियम, अब दूल्हा-दुल्हन की होगी बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में सामूहि‍क विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। योजना के तहत होने वाले विवाहों में दूल्हा और दुल्हन की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने ड्रीम प्रोजेक्ट सामूहिक विवाह योजन में बड़ा बदलाव किया है। जिसमें सामूहिक विवाह योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए विवाहों में दूल्हा और दुल्हन की बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। इतना ही नहीं विवाह कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी की उपस्थिति को भी अनिवार्य किया गया है, ताकि योजना में किसी भी तरह की धांधली न हो सके। इन सख्त नियमों का मकसद योजना में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना और लाभार्थियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है। 

आधार कार्ड आ‍धारित सत्यापन प्रक्रिया लागू 

बता दें, योगी सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाहों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वर और वधू की बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया है। अब विवाह स्थल पर दोनों पक्षों को अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए दर्ज करानी होगी। इसके लिए आधार कार्ड आ‍धरित सत्यापन प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है। इस कदम से अब केवल पात्र लाभार्थी ही इस योजना का लाभ उठा सकेगें। 

सत्यापन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नए नियमों के अनुसार, दुल्हन के आधार सत्यापन में किसी भी तरह की लापरवाही को अब गंभीरता से लिया जाएगा। यदि सत्यापन प्रक्रिया में कोई गलती या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार ने साफ कड़े शब्दों में आधार सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिविहीन रखने निर्देश दिया है। 

डीएम की मौजूदगी जरूरी

अब इस योजना में सामूहिक विवाह समारोह की निगरानी को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक आयोजन में जिलाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। डीएम को यह सुनिश्चित करना होगा कि, विवाह प्रक्रिया नियमों के अनुसार हो रही है या नही। सभी लाभार्थी पात्रता मानदंडों पूरा करते हैं या नहीं। यह कदम योजना के दुरुपयोग को रोकने और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के लिए उठाया गया है। 

CM का ड्रीम प्रोजेक्ट है

सीएम सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वर-वधू के विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार दंपतियों को आर्थिक सहायता, उपहार और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। नए नियमों से न केवल योजना की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि, इसका लाभ केवल पात्र दंपतियों को ही मिले।

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵