back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra:मानहानी मुकदमे में संजय राउत दोषी करार, कोर्ट ने 15 दिनों की जेल व 25 हजार का लगाया जुर्माना

डॉ. मेधा सोमैया के द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया था कि 15 अप्रैल 2022 को और उसके बाद भी संजय राउत ने उनके खिलाफ मीडिया में गलत और दुर्भावनापूर्ण बयान दिया। इससे उनकी छवि खराब हुई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एक मानहानी मुकदमे में कोर्ट ने संजय राउत को दोषी करार दिया है और उन्हें 15 दिनों की जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनपर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह केस पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा सोमैया के द्वारा किया गया था। 

क्या था मामला?

दरअसल शिवसेना (UBT) नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुंबई के रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमेस्ट्री की प्रोफेसर मेधा सोमैया और उनके एक NGO युवा प्रतिष्ठान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाला किया है। यहीं नहीं संजय राउत ने ये भी कहा ि जिसके बाद प्रोफेसर मेधा ने राउत के खिलाफ आरोप लगाने और मानहानि के तहत धारा 499 और धारा 500 में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने संजय राउत को दोषी पाया है। 

अपनी याचिका में डॉ. सोमैया ने क्या कहा था?

डॉ. मेधा सोमैया के द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया था कि 15 अप्रैल 2022 को और उसके बाद भी संजय राउत ने उनके खिलाफ मीडिया में गलत और दुर्भावनापूर्ण बयान दिया। जिसे मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रकाशित और प्रचारित किया गया। इससे उनकी छवि खराब हुई। उनके गलत बयान को बड़ी संख्या में लोगों ने पढ़ा और सुना।

जिस मामले में सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने संजय राउत को दोषी पाया है और उनको 15 दिनों की जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵