back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौरभ हत्‍याकांड : सलाखों के पीछे बदला साहिल का हुलिया, कट गए लंबे जूड़े वाले बाल

जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में नाई बुलाकर उसके बाल कटवा दिए गए हैं।अब साहिल को जेल में कड़े अनुशासन का पालन करना होगा।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जेल के नियमों के अनुसार अब साहिल के लंबे जूड़े वाले बालों को कटवाकर छोटा कर दिया गया है। वहीं हाल ही में साहिल की नानी पुष्‍पा देवी ने जेल में उससे मुलाकात की है। जानिए जेल में बाल और दाढ़ी रखने के क्या नियम हैं ?

जेल में नाई बुलाकर उसके बाल कटवा दिए गए

जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में नाई बुलाकर उसके बाल कटवा दिए गए हैं। बाल व दाड़ी कटवाने के बाद साहिल की बनी आम पहचान अब पूरी तरह बदल गई है, क्‍योंकि उसके बाल अब फौजी स्‍टाइल में कट गए हैं, ऐसे में उसे बाहर का कोई आदमी शायद ही पहचान पाए।

जेल में कड़े अनुशासन का पालन

गौरतलब है कि अब साहिल को जेल में कड़े अनुशासन का पालन करना होगा। गृह मंत्रालय के पुलिस रिसर्च ब्यूरो द्वारा 2003 में जारी मॉडल प्रिजन मैनुअल में जेल में कैदियों से संबंधित कई नियम हैं। यदि कोई कैदी इन नियमों को मानने से इनकार करता है तो जेल प्रशासन द्वारा कड़ाई से उनका पालन कराता है। इन नियमों में एक नियम जेल में कैदी को छोटे बाल और कटी हुई दाढ़ी रखने का नियम भी है। यह नियम कैदियों की स्वच्छता और हाईजीन काे ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। 

धार्मिक मान्‍यताओं का रखा जाता है ध्‍यान 

जेल प्रशासन द्वारा सजा काट रहे कैदी की धार्मिक मान्यताओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। जेल मैनुअल के अनुसार सिख कैदियों को बाल और दाढ़ी रखने की परमशिन रहती है, हिंदू कैदियों को इच्‍छानुसार चोटी रखने की छूट दी जाती है, वहीं मुस्लिम कैदियों को दाढ़ी रखने की इजाजत मिलती है। 

साहिल को काम की जिम्‍मेदारी सौंपने पर चल रहा विचार 

जेल में बाल कटवाने के बाद हालांकि साहिल की पहचान बदल गई है। लेकिन उसकी बैरक में हर कोई उसे जानता है। दस दिन बीतने पर साहिल को किस बैरक में रखा जाए और उसे क्या काम दिया जाए ? इस संबंध में जेल अधिकारी विचार कर रहे हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदी की इच्छानुसार उसे पसंद का काम दिया जा सकता है। जेल प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में उपचार व काउंसलिंग के बाद साहिल और मुस्कान की दिनचर्या अब सामान्य हो गई है। 

जेल में साहिल से मिलने पहुंची नानी 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में अब साहिल और मुस्कान जेल की रूटीन दिनचर्या के अनुसार काम करने लगे हैं। दोनों जेल में सामान्य जीवन जी रहे हैं। बुधवार को साहिल की नानी पुष्पा देवी ने मुलाकात के लिए पर्ची लगाई थी। परिवार, अधिवक्ता व मित्र जेल मैनुअल के अनुसार मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में नानी की मुलाकात करा दी गई है। दस दिन बाद दोनों की बैरक चेंज होगी इसके बाद काम पर लेने का फैसला लिया जाएगा। वह जिस काम को कहेंगे वह काम उसे दिया जाएगा। अभी उन्होंने कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। जेल में अनुशासन के अनुसार बंदी को रहना होता है। इसी आधार पर उनके रहने व पहनावे पर फैसला लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵