back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘कांग्रेस में शैलजा का हुआ अपमान’, BJP नेता व पूर्व CM खट्टर ने कुमारी शैलजा को BJP में शामिल होने का दिया ऑफर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राष्ट्रीय और स्थानीय पार्टियों की तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद कुमारी शैलजा को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे डाला है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये बयान दिया है। दरअसल पत्रकारों ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर से सवाल किया था कि क्या कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भाजपा में शामिल होंगे? मनोहर लाल खट्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह संभावनाओं की दुनिया है और संभावनाओं से कभी भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जल्द ही समय आने पर आप सभी को सब पता चल जाएगा। 

कांग्रेस पार्टी में बहन कुमारी शैलजा का अपमान हुआ है

मनोहर लाल खट्टर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में बहन कुमारी शैलजा का अपमान हुआ है। मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से कहा कि हमारी पार्टी ने कांग्रेस के कई नेताओं को अपने साथ मिलाया है। इसी तरह से हम उन्हें भी अपनी पार्टी में शामिल करने को तैयार हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुमारी शैलजा को गालियां भी दी गई, जिसके कारण अब वह घर में बैठ गई हैं।

लेकिन कुमारी शैलजा का इतना बड़ा अपमान होने के बावजूद भी कांग्रेस आलाकमान को कोई शर्म तक नहीं आई। जिसको लेकर एक बड़ा वर्ग यह सोचने को मजबूर है कि आखिर किया क्या जाए? बता दें कि कुमारी शैलजा इस अपमान की वजह से कुछ दिनों से चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रही हैं और अपने निवास में ही समर्थकों से मिल रही हैं।

हुड्डा और कुमारी शैलजा को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी मना जाता है।

बता दें कि सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसमे कांग्रेस का एक कार्यकर्ता कुमारी शैलजा के लिए बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी का प्रयोग कर रहा है। इसी को लेकर खुद कुमारी शैलजा इससे बहुत नाराज है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया है और कहा है कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में ऐसा लगता है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी है। बता दें कि, कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा को एक दूसरे का प्रतिद्वंद्वी मान जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵