back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉक अप: सायशा का खुलासा, मशहूर फैशन डिजाइनर के साथ किया था सेक्स

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। लॉक अप की कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने शो में अपने जिदगी के सबसे बड़े राज से पर्दा हटाया। उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया। फैसले वाले एपिसोड में सायशा, पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा बॉटम 3 में थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और शो की होस्ट कंगना रनौत ने सायशा से कहा, मैं सीधे बिना बजर राउंड के आपको अपने राज को बताने का ऑप्शन देती हूं। सायशा ने कहा, मैं इंडस्ट्री में नई थी। उस वक्त मेरी मुलाकात मेरे फेवरेट डिजाइनर से हुई। जब मैं उनसे मिली, तो मैं बहुत एक्साइटिड थी, उन्होंने मुझे अपने होटल के कमरे में बुलाया और मुझसे बहुत अच्छे से बात की। उन्होंने दिखाने की कोशिश की, कि वह दुखी हैं। जीवन में उनके साथ कोई नहीं है, उनकी तकलीफें देख मैंने उन्हें गले लगा लिया और फिर हमने सेक्स किया। उसके बाद हम रिलेशन में आए। कुछ दिनों बाद मैंने दोस्तों से सुना कि वह 7-8 लड़कों के साथ पहले भी ऐसा कर चुका है। जब राज खुलने लगा, तो मुझे फैशन वीक से बैन कर दिया गया। उसने मुझे धोखा दिया, उसके कई ब्वॉयफ्रेंड्स थे। कठिनाइयों के बावजूद मैंने हार नहीं मानी और कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी लोगों को इस तरह की चीजों से प्रभावित न होने के लिए प्रेरित करेगी कंगना ने कहा, यौन शोषण वास्तविक है। लोग कहते हैं कि यह हर इंडस्ट्री में होता है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। लेकिन आप हमेशा अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर रखे। मी टू आंदोलन के बाद भी कुछ भी नहीं बदला। सपोर्ट करने पर मुझे कई लोगों ने बैन भी किया। लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...