back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएमएचओ को कोरोना से हुई हर मृत्यु के प्रमाणपत्र पर मौत का कारण कोराना लिखने के निर्देश

जयपुर, 06 जून(हि.स.)।। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को जयपुर के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोरोना एवं ब्लैक फंगस महामारी के नियंत्रण एवं प्रबन्धन के लिए किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न विभागों से सम्बन्धित विकास कार्यों की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि मई माह में कोरोना के संक्रमण की दूसरी लहर का पीक गुजर जाने के बाद कोरोना के मामले तेजी से कम हुए हैं और अब जन जीवन को फिर से पटरी पर लाना है। कोरोना, ब्लैक फंगस महामारी से मुकाबले और अनलॉक के जरिए जनजीवन को सामान्य करने की प्रक्रिया साथ-साथ चलेगी। परिवहन मंत्री ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि कोरोना से हुई हर मृत्यु के प्रमाण पत्र पर मौत का कारण कोराना लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जयपुर और प्रदेश में हर वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का वैक्सीनेशन कराया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी-पीएचसी को और मजबूत बनाना है। कोरोना के मामलों में आई कमी के बावजूद अभी ब्लैक फंगस का खतरा बना हुआ है, सरकार इसके लिए इंजेक्शनों की कमी दूर करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। साथ ही मानसून नजदीक होने के कारण बिजली-पानी-सड़क जैसी आधारभूत सेवाओं, कृषि क्षेत्र पर भी ध्यान देना जरूरी है। कृषि मंत्री कटारिया ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चिरंजीवी योजना में शामिल सभी अस्पतालों पर बडे़ आकार का बोर्ड लगाकर अस्पताल में इसके अन्तर्गत होने वाले इलाज की जानकारी दी जाए। साथ ही अस्पताल भर्ती के समय ही मरीज को पूरी बात समझाकर भर्ती करें, यदि वे किसी कारण योजना का लाभ देने में सक्षम नहीं हैं तो उसे सही अस्पताल में रैफर करें। उन्होंने सीएमएचओ एवं जिला प्रशासन को इसे सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। कटारिया ने कहा कि कई सरकारी कर्मचारियों की भी मृत्यु कोरोना से हुई है। राजकीय अधिकारी उनके घर जाएं, संवेदना प्रकट करने के साथ ही भविष्य में उनके पात्र वारिस को अनुकम्पा नियुक्ति में सहायता करें। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वे स्वयं 28 बार विभिन्न निजी और राजकीय अस्पतालों और आइसीयू में कोरोना मरीजों के बीच गए। कई जगह अटेण्डेंट को परिजन से मिलने तक नहीं गया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी निजी अस्पताल में अटेण्डेंट को उसके परिजन से मिलने नहीं दिया गया तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने भी कहा कि चिंरजीवी योजना में शामिल हुए अस्पताल के लिए इसकी शर्तें मानना बाध्यकारी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि किसी कोरोना अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम रुकना नहीं चाहिए। साथ ही वैक्सीनेशन पालिसी को दुरूस्त कर मोबाइल वैन के जरिए आटो वाले, कच्ची बस्तियां, बोझा ढोने वाले मजदूर वर्ग के लोगों का भी वैक्सीनेशन किया जाए। वैक्सीनेशन की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय विधायक को जरूर दी जाए। साथ ही दिखवाएं कि निजी अस्पताल वैक्सीनेशन में असंगत मुनाफाखोरी नहीं करें। उन्होंने कहा कि कई बार निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना इलाज का ज्यादा बिल बनाने और नहीं चुकाने पर बॉडी नहीं देने की शिकायतें भी सामने आईं। अगर कोई अस्पताल ऐसा करेगा तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि कोरोना से हुई हर मृत्यु के प्रमाणपत्र पर मौत का कारण कोराना लिखा जाना चाहिए। कटारिया और खाचरियावास ने बैठक में जेडीए, नगर निगम, जलदाय, रसद, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, खनिज एवं श्रम विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। माता-पिता की मृत्यु के बाद निराश्रित बच्चों के लिए बन रही है ‘‘मॉडल पॉलिसी’’ खाचरियावास ने बताया कि कोरोना के कारण निराश्रित हुए बच्चों के लिए उनके स्तर पर त्वरित सहायता के लिए 9 लाख रुपए की प्रारम्भिक राषि से ‘‘किड्स केयर वेलफेयर फण्ड’’ प्रारम्भ किया गया है। जो भी व्यक्ति इसमें सहायता करना चाहे सीधे ही लाभार्थी तक सहायता पहुंचा सकेंगे। कई स्कूल भी इन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। राज्य सरकार के स्तर भी पहले से जारी पालनहार योजना के साथ ही एक ‘‘मॉडल पॉलिसी’’ बनाने पर काम जारी है। शहर में सफाई कार्य से समझौता नहीं परिवहन मंत्री खाचरियावास ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान शहर में सफाई कार्य बंद किया जाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोनों निगमों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कम्पनी द्वारा कचरा नहीं उठवाया जाए तो विधानसभावार टेण्डर कर लिए जाएं। इस पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने उन्हें जानकारी दी कि सफाई व्यवस्था एक-दो दिन में सुचारू हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵