back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिवंगत पुनीत की आखिरी फिल्म जेम्स 14 अप्रैल को ओटीटी पर होगी रिलीज

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स की 14 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होगी। फिल्म के साथ, सोनी लिव कन्नड़ कंटेंट में अपने कार्य को आगे बढ़ाने जा रहा है। इस अवसर पर बात करते हुए सोनी लिव के हेड कटेंट आशीष गोलवलकर ने कहा, जेम्स के साथ जुड़ना एक सम्मान की बात है, जिसमें न केवल मनोरंजन है, बल्कि एक भावनात्मक कहानी भी है। उन्होंने आगे कहा, पुनित एक अच्छे अभिनेता थे और हमें उनकी फिल्म को प्रशंसकों के सामने लाने और उन्हें अपने प्रिय सुपरस्टार से जुड़ने में गर्व है। फिल्म चेतन कुमार द्वारा निर्देशित और लिखित है और किशोर पथिकोंडा द्वारा निर्मित है, जिसमें पुनीत के साथ प्रिया आनंद ने अभिनय किया है। चेतन ने कहा, पुनीत के साथ काम करना एक सौभाग्य की बात है। मैं इस अवसर को पाने के लिए खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं। मैंने पुनीत को ध्यान में रखते हुए फिल्म की कल्पना की थी और यह एक पूर्ण सम्मान की बात थी कि मुझे जेम्स में उनका किरदार निभाना था। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵