back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meerut Murder Case : मुस्कान-साहिल का चौंकाने वाला कबूलनामा, बताया सौरभ के शरीर के क्‍यों किए टुकड़े ?

मेरठ हत्‍याकंड मामले में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों आरोपियों ने बताया कि सौरभ की हत्‍या कर शव के टुकड़े क्‍यों किए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मेरठ हत्‍याकंड मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों आरोपियों ने सौरभ की हत्‍या कर शव के टुकड़े करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी बताया कि हत्या करने के अलावा उन्होंने सौरभ के शरीर के टुकड़े कर क्यों क्षत-विक्षत किया। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए उसके शरीर के टुकड़े करना क्यों जरूरी था। आरोपियों ने कबूलनामे में पूरी कहानी बयां की है।

आरोपियों ने क्या किया खुलासा?

पुलिस की पूछताछ में मुस्कान और साहिल ने बताया कि पुलिस से बचने और पकड़े जाने के डर से सौरभ के शरीर के टुकड़े करने का फैसला किया। बताया कि पुलिस को उसकी उंगलियों के निशान से उसकी पहचान न हो इसके लिए उन्होंने उसकी कलाई काट दी। यहीं नहीं आरोपियों ने सौरभ का गला भी काट दिया और सिर भी। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि सिर रहित शव से पीड़ित की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा। 

पहले सूटकेस में शव को रखने की थी योजना

जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को तकिए, बाथरूम की टाइलों और बेडशीट पर खून के धब्बे मिले, जो एक भयावह अपराध की ओर इशारा करते हैं। घटनास्थल से एक सूटकेस भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल मुस्कान और साहिल ने पहले उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए करने की योजना बनाई थी। लेकिन जब उसका शव उसमें फिट नहीं हुआ, तो उन्होंने अपनी योजना बदल दी। हालांकि शव को ठूंसने की प्रक्रिया के दौरान सूटकेस पर खून के धब्बे भी रह गए। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले तथ्‍य आए सामने

सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या के बारे में भयानक तथ्‍य सामने आए, जो दिल दहला देने वाले थे। इसमें बताया गया कि सौरभ की मौत 2 से 3 हफ्ते पहले लगी चोटों के कारण हुई थी। अत्यधिक रक्तस्राव, चोटें और सदमे को उसकी मौत के कारणों के रूप में पहचाना गया। रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ की गर्दन उसके धड़ से अलग थी। दोनों हाथ भी शरीर से अलग थे। हाथ कलाई से कटे हुए थे। 

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शरीर पर पांच चोट के निशान पाए गए हैं। यह भी बताया गया है कि शरीर पर सभी चोटें किसी धारदार हथियार से मारी गई हैं। इन सभी को उसकी मौत का कारण बताया गया है। इसके अलावा सौरभ का शरीर पूरी तरह से सड़ चुका था। उसका चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ था, एक आँख खुली हुई थी और दूसरी बंद थी। उसका शरीर पूरी तरह से सीमेंट में लिपटा हुआ था और काफी हद तक सड़ चुका था। उसकी ठोड़ी पर चोट के साथ-साथ उसके गले पर फंदे के निशान भी देखे गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵