back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह उतरेंगे सियासी मैदान में, 2027 में मानसा सीट से लड़ेंगे चुनाव

29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया था।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत स्टार सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सियासत में कदम रखने की घोषणा की है। एक निजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। बलकौर सिंह का कहना है कि वह अपने बेटे की अधूरी लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं और उसकी विरासत को जीवित रखने के लिए राजनीति में आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई को मजबूत करना है।

“मुख्यमंत्री की हर बात फ्रॉड साबित होती है” – बलकौर सिंह 

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हां, मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं। जब तक सिस्टम के भीतर आकर आवाज नहीं उठाई जाएगी, न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है।” मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए बलकौर सिंह ने कहा, “हर बार चुनाव आते ही सीएम बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन बाद में सारी बातें फ्रॉड साबित होती हैं। उनके दावे दिखावे के सिवा कुछ नहीं।” गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि पहले भी ऐसे दावे खोखले निकले हैं। हर बार चुनाव जीतने के लिए कुछ न कुछ कहा जाता है, लेकिन सच्चाई सामने आ ही जाती है।”

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले बलकौर सिंह का सियासी ऐलान

बलकौर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की घोषणा ऐसे समय में की है जब उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी महज दो दिन दूर है। हालांकि उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके इस कदम को मूसेवाला के प्रशंसकों और समर्थकों द्वारा न्याय की दिशा में एक नई उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। 

2022 में सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से चुनाव लड़ा था

यह याद दिलाना जरूरी है कि पंजाबी गायक और राजनीतिक आकांक्षी सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने स्वीकार की थी। सिद्धू मूसेवाला ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा था। अब जब उनके पिता बलकौर सिंह भी राजनीति में कदम रख रहे हैं, तो मानसा विधानसभा क्षेत्र फिर से राजनीतिक सुर्खियों में आ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵