back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लंदन में बोले S Jaishankar- कश्मीर के चुराए गए हिस्से की वापसी का इंतजार…

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान PoK पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर के ज्यादातर मुद्दों का समाधान कर लिया है, की वापसी का इंतजार है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर PoK पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीर के ज्यादातर मुद्दों का समाधान कर लिया है, अब बस PoK की वापसी का इंतजार है। उनके इस बयान से पाकिस्तान में हलचल मच गई है।

PoK पर जयशंकर का बड़ा बयान

लंदन में ‘चैथम हाउस थिंक टैंक’ में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। अनुच्छेद 370 हटाना पहला कदम था, विकास और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा, और फिर चुनाव कराना तीसरा बड़ा कदम रहा। अब भारत PoK की वापसी की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे कश्मीर मुद्दे का पूरी तरह समाधान हो जाएगा। विदेश मंत्री ने अमेरिका की नीतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुध्रुवीय दुनिया की ओर बढ़ रहा है, जो भारत के लिए सकारात्मक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की जरूरत पर सहमत हैं। क्वाड (Quad) पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि यह चार देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) का एक साझा मंच है, जिसमें हर देश अपना योगदान देता है। यह एक मजबूत साझेदारी है जो बिना किसी शर्त के काम कर रही है।

[EMBED]

चीन के साथ भारत के रिश्तों पर क्या कहा?

विदेश मंत्री ने चीन के साथ संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की आबादी दो अरब से ज्यादा है और हमारा रिश्ता बेहद अनोखा है। भारत ऐसा रिश्ता चाहता है जहां दोनों देशों के हितों का सम्मान हो और संवेदनशील मुद्दों को सही तरीके से संभाला जाए। एस जयशंकर के बयान से साफ है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत न केवल कश्मीर में स्थिरता और विकास को प्राथमिकता दे रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रभाव को बढ़ा रहा है। PoK की वापसी को लेकर दिए गए उनके बयान से यह संकेत मिलता है कि भारत इस मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...