back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP बोर्ड टॉपर प्राची निगम का मेकऑवर वीडियो हुआ वायरल, कहा- उस चीज को ठीक करने की कोशिश मत करो जो कभी टूटी नहीं

UP News: प्राची के साथ बनाए गए व्लॉग को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनीश भगत ने लिखा, "उम्मीद है कि यह ट्रोल्स को हमेशा के लिए चुप करा देगा।"

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस साल की यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की टॉपर प्राची निगम को उनके लुक की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत ट्रोल किया था। हालांकि उनकी काबिलियत को कई लोगों ने सराहा भी है। इस दौरान, एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने प्राची के घर जाकर उन्हें सरपराइज़ दिया और उनका मेकऑवर किया।

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अनीश भगत ने किया प्राची निगम का सपोर्ट

प्राची के साथ बनाए गए व्लॉग को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनीश भगत ने लिखा, “उम्मीद है कि यह ट्रोल्स को हमेशा के लिए चुप करा देगा।” इस यात्रा की शुरुआत में जब अनीश ने प्राची के गृह नगर महमूदाबाद, उत्तर प्रदेश का दौरा किया तो उन्होंने प्राची को उनके दरवाजे पर शुभकामनाएं दी और एक फूल दिया। उन्होंने प्राची की सोशल मीडिया पर उनके लुक की वजह से वायरल हुई फोटो के बाद उनसे मिलने का इरादा बनाया।

प्रिय महिलाओं, उस चीज़ को ठीक करने की कोशिश मत करो जो कभी टूटी नहीं

अनीश भगत ने कहा कि ये देखकर शुरुआत में कोई भी इंसान चिढ़ सकता है। अपनी उच्चाईयों का जश्न ग्लोअप के साथ मना रहे हैं। प्राची निगम ने इस पर अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा कि “प्रिय महिलाओं, उस चीज़ को ठीक करने की कोशिश मत करो जो कभी टूटी नहीं है”, उनका ये संदेश काफी गहरा है। उन्होंने इतनी कम उम्र में महिलाओं के नाम इतना बड़ा संदेश दिया है।

यूपी बोर्ड टॉपर हैं प्राची निगम

प्राची निगम ने इससे पहले कहा था कि मैंने हमेशा पढ़ाई पर ध्यान दिया। लोगों ने मेरी काबिलियत पर ध्यान नहीं दिया लेकिन मेरे शारिरीक बनावट पर कमेंट किया। ये सुनकर थोड़ा बुरा लगा। मैं सोचती हूं कि काश मैं टॉपर नहीं होती, मेरे 2-3 नम्बर कम आते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद मुझे सभी जान गए। 2-3 दिन सोशल मीडिया पर मेरे फेशियल हैयर का मुद्दा ट्रेंड होता रहा। प्राची निगम ने 10वीं कक्षा में यूपी बोर्ड में 98.5% हासिल किए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...