back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मोदी ने देश को बड़े संकट से निकाला’ दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल के बेटे ने की PM की तारीफ

कांग्रेस से जुड़े होने के बावजूद फैसल पटेल ने मोदी सरकार और सशस्त्र बलों की तारीफ की है। यही नहीं उन्‍होंने विदेश मंत्री जयशंकर की कार्यशैली और विदेश नीति की भी सराहना की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल के हालिया बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। फैसल ने स्पष्ट किया कि वे कुछ मामलों में केंद्र सरकार की नीतियों से असहमति रखते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय सशस्त्र बलों की खुले तौर पर तारीफ की। इतना ही नहीं, फैसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नौकरशाही को जिम्मेदारी सौंपने की उनकी कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को कई बड़े संकटों से बाहर निकाला है।

“कुछ मुद्दों पर सरकार से असहमति, लेकिन सेना पर गर्व है”

फैसल पटेल ने कहा, “हाँ, मैं कांग्रेस का हिस्सा हूँ, इसलिए सरकार की कई नीतियों से मेरा मतभेद है। लेकिन मैं यह भी मानता हूँ कि हमारे सशस्त्र बलों ने बेहतरीन कार्य किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व कौशल से देश को एक बड़े संकट से बाहर निकाला है। यह कोई छोटी बात नहीं है। मुझे हमारे जवानों पर बेहद गर्व है।” उन्होंने कहा कि भले ही राजनीति में विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और सैनिकों की बहादुरी पर कोई मतभेद या समझौता नहीं किया जा सकता। फैसल का कहना था कि सेना का समर्पण, बलिदान और साहस, हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराता है।

पीएम मोदी और जयशंकर की खुलकर की सराहना

फैसल पटेल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कार्यशैली और विदेश नीति पर उनकी पकड़ की तारीफ करते हुए कहा, “मैं जयशंकर के काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित हूं। मुझे उनके प्रति गहरा सम्मान है।” इसके साथ ही फैसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस रणनीति की भी सराहना की, जिसके तहत वे नौकरशाहों को मंत्रालयों में नेतृत्व की भूमिकाएं सौंपते हैं। फैसल का मानना है कि इस तरह की पहल से प्रशासनिक कामकाज में दक्षता आती है और नई सोच व टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। 

फैसल का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव चरम पर है। ऐसे माहौल में कांग्रेस का हिस्सा होते हुए भी फैसल पटेल द्वारा सरकार और पीएम मोदी की खुलकर तारीफ करना, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...