back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुश्किल में घिरती हुई दिख रही है सुखविंदर सुक्खू सरकार, मंत्री चंद्र कुमार देंगे इस्तीफा?

हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के इस्तीफे की संभावना है। बेटे नीरज भारती ने कांग्रेस सरकार पर दलालों के माध्यम से काम करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक में भूचाल आनेवाला है, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में उथल-पुथल मची है तो वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के कैबिनेट से इस्तीफे की संभावना बनी हुई है। पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस के सीनियर नेता और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के बेटे व पूर्व विधायक नीरज भारती ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि पार्टी के अंदर दलालों के काम हो रहे है। ऐसे में नीरज भारती ने दावा किया है कि, उनके पिता चंद्र कुमार मंत्री पद से गुरुवार यानी आज 19 जून 2025 को इस्तीफा देने वाले है। 

अपने बयान से पलट गए नीरज भारती?

हाल ही में नीरज भारती ने अपने सोशल अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे, क्योंकि जिस सरकार में दलालों के काम होते हैं, वहां मंत्री बनने का क्या फायदा? हालांकि, नीरज भारती ने उसी शाम एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि चौधरी साहब को आश्वासन मिला है कि, चंद्र कुमार सीएम से मिलकर बात करेंगे । 

इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ ही थे मंत्री

इससे पहले बताया जा रहा है कि, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार बुधवार 18 जून को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ ही शिमला के शिलाई और ठियोग में साथ थे। लेकिन, उसी दिन बेटे नीरज की ओर से कुछ अलग ही दावा किया गया था। 

मंत्री ने किया था कांग्रेस के ‘पैरालाइज’ होने का दावा

अब यह बात जानना जरूरी है कि, कुछ समय पहले ही चंद्र कुमार ने अपनी पार्टी पर हमला बोला था जब कांग्रेस के संगठन गठन नहीं हो रहा था। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पैरालाइज सरकार कहा था। जिसकी काफी चर्चा भी हुई । कृषि मंत्री का यह बयान काफी चर्चा में आया था। 

सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं चंद्र कुमार

जानकारी के लिए बता दें कि, 85 वर्षीय चौधरी चंद्र कुमार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री है। जहां ज्वाली विधायक चंद्र कुमार ने 9वीं बार चुनाव लड़ा था और 6वीं बार विधायक बने। जिसमें चंद्र कुमार एक बार के लोकसभा सांसद भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵