back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजीएफ 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाहुबली 2 और दंगल के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। एक्टर यश की यह फिल्म प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डॉट इन के मुताबिक, प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं केजीएफ: चैप्टर 250 करोड़ रुपये के बेंचमार्क तक पहुंचने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, केजीएफ: चैप्टर 2 ने सलमान खान की टाइगर जिंदा है, आमिर खान की पीके और रणबीर कपूर की संजू की कमाई को पार कर लिया है। टाइगर जिंदा है की लाइफटाइम कमाई 339.16 करोड़ रुपये थी, जबकि पीके ने 340.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वही संजू ने 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। केजीएफ: चैप्टर 2 14 अप्रैल को हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज और राव रमेश समेत कई बेहतरीन कलाकार लीड रोल में हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵