back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीआरडीओ कोविड अस्पताल में कर्मचारियों ने धरना दिया, मानदेय कम मिलने का आरोप

वाराणसी, 06 जून (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल (डीआरडीओ) के बाहर रविवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन कम देने का आरोप लगाकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देख अस्पताल के गेट के पास बैरीकेडिंग लगा दी गई। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी पर बीएचयू प्राक्टोरियोल बोर्ड सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने काफी प्रयास कर कर्मचारियों को समझा बुझा कर मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दिन रात काम करने के बाद भी मानदेय पूरा नहीं दिया जा रहा है। इसका विरोध करने पर कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया। 30 दिन का काम लेकर 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है और हमारे साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। एक कर्मचारी ने कहा कि छह महीने तक हमें कार्य करना है। उसमें भी वेतन कम दिया जा रहा है। बतादे, अस्पताल में आईसीयू और अन्य जगहों पर अलग-अलग काम के लिए करीब 100 से अधिक आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी काम कर रहे है। अस्पताल के संचालन के लिए आर्मी मेडिकल कोर के अफसर सेवा में लगे हुए है। नाराज आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों ने आधी रात से कामकाज ठप कर दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को बड़ी राहत, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की नामी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵