नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम में जस्टिस यू. यू. ललित और जस्टिस ए. एम. खानविलकर शामिल थे, जिसने 21 मई को हुई बैठक में यह फैसला लिया। मंगलवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर यह प्रस्ताव अपलोड किया गया। कॉलेजियम ने जिन न्यायाधीशों को पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई है, उनमें न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति सुभाष चंद (वर्तमान में स्थानांतरण पर झारखंड उच्च न्यायालय में कार्यरत), न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति मो. असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यामूर्ति साधना रानी (ठाकुर), न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी, और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव-1 शामिल हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




