back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहनलालगंज सांसद ने आक्सीजन गैस के लिए प्रशासन को चेताया, कहा-बैठ जाऊंगा धरने पर

लखनऊ, 24 अप्रैल (हि.स.)। मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने आज जिला प्रशासन को चेताते हुए स्वयं का एक वीडियो जारी किया। सांसद कौशल ने कहा कि घर में होम क्वारांटाइन लोगों को ऑक्सीजन नही मिल पा रही है। प्रशासन लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध नही कराता है तो उन्हें धरने पर बैठना पड़ सकता है। सांसद ने कहा कि लोग उनके पास फोन करते हैं और ऑक्सीजन की किल्लत की जानकारी देते हैं। रिफिलिंग सेंटर के बाहर ऑक्सीजन के लिए लोगों ने कतार लगा रखी है और उन्हें ऑक्सीजन प्राप्त नहीं हो रहा है। वह अफरातफरी के माहौल से बचने के लिए धरने पर नहीं बैठना चाहते लेकिन ऐसी स्थिति रही तो उन्हें धरने पर बैठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करते हुए रिफिलिंग सेंटर से आक्सीजन दिलाए। घरों में स्वयं को कोविड से बचाते हुए उपचार कर रहे लोगों की मदद करे और ऑक्सीजन उपलब्ध कराए। बता दें कि, मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने स्वयं भी कई ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले समूहों के प्रबंधकों से वार्ता की है। जहां भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बताई गई है, वहां पर उन्होंने लोगों को भेजा है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵