back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विपक्ष के ‘एक तिहाई सरकार’ के तंज पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, अभी 20 साल और सत्ता में रहेंगे हम

Rajya Sabha: लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच अपना भाषण जारी रखा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भाषण दे रहे थे, तो विपक्षी सांसदों ने खूब हंगामा किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 जुलाई 2024 को राज्यसभा में जैसे ही अपना भाषण शुरू किया तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच अपना भाषण जारी रखा।

हमारी सरकार अभी 20 साल और पूरे करेगी

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने 60 साल बाद किसी सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। जो कि असामान्य है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष का यह कहना बिलकुल सही है कि हम एक तिहाई सरकार हैं। क्योंकि हमारी सरकार अभी 20 साल और पूरे करेगी, अभी तक तो हम एक तिहाई सरकार हैं। 

हम सब संविधान के हर एक शब्द और भावनाओं का सम्मान करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता ने दुष्प्रचार और भ्रम की राजनीति को हराया है। उन्होंने(जनता) भरोसे की राजनीति पर जीत की अपनी मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के कारण ही मेरे जैसे आम इंसान को भी यहां तक पहुंचने का मौका मिल पाया है। उन्होंने कहा कि संविधान उनके लिए अनुच्छेदों का संकलन नहीं है। बल्कि हम सब संविधान के हर एक शब्द और भावनाओं का सम्मान करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान निर्माण अपने 75वें साल में प्रवेश कर रहा है तो इसके लिए हमने देश के हर कोने में उत्सव बनाने का निर्णय लिया है। 

जो झूठ फैलाने का कार्य करते हैं, उनमे सत्य सुनने की आदत नहीं होती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही किसानों से संबंधित योजनाओं के बारे में बताना शुरू किया तो विपक्षी सांसद अपनी सीट छोड़कर हंगामा करते हुए सभापति की कुर्सी के पास पहुंच गए। इसके बाद राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ हंगामा करने वाले सांसदों को शांत कराने की कोशिश करते रहे। लेकिन विपक्षी सांसद सदन से बाहर जाने लगे। इसको लेकर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो झूठ फैलाने का कार्य करते हैं, उनमे सत्य सुनने की आदत नहीं होती है। पीएम मोदी ने विपक्षी सासदों के सदन को छोड़कर जाने पर कहा कि ये सांसद देश के उच्च सदन का अनादर कर रहे हैं। इतना कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सीट में बैठ जाते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵