back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women Reservation Bill: सरकार से पहले Tata ने लागू किया है महिला आरक्षण, TCS में 40% महिला स्टाफ

Women Reservation Bill in Tata: देश में महिला आरक्षण बिल पर हर कोई बात कर रहा है। इस बिल पर आज भी सदन में चर्चा होनी है। हम बताना चाहते हैं केंद्र सरकार से पहले टाटा ने महिला आरक्षण लागू कर रखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में महिला आरक्षण बिल पर हर कोई बात कर रहा है। लोकसभा में पास हुए इस बिल आज भी सदन में चर्चा होनी है। ऐसे में हम आपको बताना चाहते हैं केंद्र सरकार से पहले टाटा ने अपनी कंपनी में महिला आरक्षण लागू कर रखा है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की TCS में 40 प्रतिशत महिला स्टाफ हैं। इसमें किसी भी कंपनी से ज्यादा 2 लाख महिलाएं काम करती हैं। कंपनी महिला कर्मियों को बेहतरीन सुविधाएं भी देती है।

हायरिंग में महिलाओं को प्रेफरन्स

TCS महिलाओं को हायरिंग के दौरान प्रेफरन्स अधिक देती है। इसका असर है की आज कंपनी में 2 लाख 10 हजार महिला कर्मचारी हैं। यह कंपनी महिलाओं को खूब नौकरी देने के लिए चर्चित है। कंपनी वर्क फोर्स में जेंडर डायवर्सिटी के मुताबिक महिलाओं को प्राथमिकता देती है। टीसीएस की कुल कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 40 फीसदी है।

एक चौथाई लीडरशिप पोजिशन भी

TCS में 6 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। इनमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने जितने कर्मचारियों की नियुक्ति की है, उनमें 38.1 फीसदी महिलाएं थीं। वित्त वर्ष 2023 में एक चौथाई लीडरशिप पोजिशन भी महिलाओं की थी।

इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल भी महिलाओं को ज्यादा कर रहे हायर

TCS के अलावा इंफोसिस, विप्रो, HCL समेत इनरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज में भी महिला कर्मी ज्यादा हैं। इनफ़ोसिस में 1,24,498 महिला कर्मचारी हैं। विप्रो में वीमेन कर्मी 88,946, इसी तरह HCL में 62,780 महिला कर्मचारी हैं। पेज इंडस्ट्रीज में भी 74% स्टाफ महिला कर्मी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें : www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵