back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘यारा तेरी यारी को मैने तो…’ विदाई समारोह में सरकारी कुर्सी पर बैठकर अफसर ने गाया गाना, सस्‍पेंड

सरकारी नौकरी में नियमों और अनुशासन को लेकर कई बार सख्त फैसले लिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ से आया है, जहां एक तहसीलदार को सिर्फ गाना गाने की वजह से सस्पेंड होना पड़ा।

नई दिल्‍ली, रफ्तरा डेस्‍क। अक्‍सर कई बार दोस्‍तों की पार्टी या विदाई समारोह में ज्‍यादातर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘याराना’ का गाना ‘यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना…’ सुनाई पड़ता है, लेकिन यह एक सरकारी कार्यलाय ओर सरकारी कुर्सी में बैठकर गाना गाने से एक सरकारी अफसर तहसीलदार को भारी पड़ा गया। मामले में तहसीलदार को सस्‍पेंड कर दिया गया है। 

तहसीलदार को गाना गाने की वजह से होना पड़ा सस्‍पेंड


सरकारी नौकरी में नियमों और अनुशासन को लेकर कई बार सख्त फैसले लिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ का सामने आया है, जहां एक तहसीलदार को सिर्फ गाना गाने की वजह से सस्पेंड होना पड़ा। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के लातूर जिले की उमरी (नांदेड़) का बताया जा रहा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

अफसर ने सरकारी कुर्सी पर बैठकर गाया गाना


महाराष्‍ट्र के उमरी (नांदेड़) में तैनात तहसीलदार प्रशांत थोरात का ट्रांसफर हुआ था। इस संबंध में 8 अगस्त को उमरी तहसील कार्यालय में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रशांत थोरात ने अपने दफ्तर में सरकारी कुर्सी पर बैठकर एक मशहूर गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना का गीत ‘यारा तेरी यारी को’ गाया। उनके सामने दफ्तर के अन्य सहयोगी भी बैठे थे। तहसीलदार के गाने पर तालियां बज रही थी। 

वायरल वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स 


किसी ने इस पल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सवाल खड़े होने लगे। कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई ओर कहा कि एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों ने इसे हल्का-फुल्का और भावनात्मक पल बताया, तो वहीं कई यूजर्स ने प्रशासन की इमेज खराब होने की बात कही।

प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचा?


तहसीलदार के इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, अफसर प्रशांत थोरात का यह व्यवहार प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाता है। इसे महाराष्ट्र सिविल सर्विसेज कंडक्ट रूल्स 1979 का खुला उल्लंघन है। इसके राजस्व संभागीय आयुक्त ने शनिवार को प्रशांत थोरात को सस्‍पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵