back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना राजभवन में चोरी! हेलमेट पहने शख्स ने कंप्यूटर रूम को बनाया निशाना, गायब की हार्ड डिस्क

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित राजभवन से एक सनसनीखेज चोरी की खबर सामने आई है। राजभवन परिसर के सुधर्मा भवन की पहली मंजिल पर एक हेलमेट पहने व्यक्ति ने घुसकर चार हार्ड डिस्क चुरा लीं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित राजभवन से एक सनसनीखेज चोरी की खबर सामने आई है। राजभवन परिसर के सुधर्मा भवन की पहली मंजिल पर एक हेलमेट पहने व्यक्ति ने घुसकर चार हार्ड डिस्क चुरा लीं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, संदिग्ध चुपचाप कंप्यूटर रूम में दाखिल हुआ और सिर्फ हार्ड डिस्क उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद तुरंत पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

राजभवन के संवेदनशील डेटा पर खतरा

चोरी हुई हार्ड डिस्क में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फाइलें, रिपोर्ट्स और गोपनीय जानकारी मौजूद थी। यह घटना तेलंगाना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है क्योंकि राजभवन एक हाई सिक्योरिटी जोन है। राजभवन के कर्मचारियों के अनुसार, इन हार्ड डिस्क में कई महत्वपूर्ण बैठकों के रिकॉर्ड, सरकारी फैसले और संवेदनशील दस्तावेज थे। अगर यह डेटा किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गया तो राज्य प्रशासन को बड़ा नुकसान हो सकता है।

सुनियोजित साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह चोरी सुनियोजित लग रही है क्योंकि चोर ने केवल हार्ड डिस्क को ही निशाना बनाया, जबकि बाकी सामान को छुआ तक नहीं। इससे शक है कि आरोपी को पहले से पता था कि उसे क्या चुराना है। पुलिस अब ये भी जांच रही है कि क्या किसी अंदरूनी व्यक्ति की मदद ली गई, या यह किसी बाहरी साजिश का हिस्सा है।

संदिग्ध की पहचान की कोशिश जारी, फोरेंसिक टीम सक्रिय

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में लगी है। इसके अलावा, फोरेंसिक टीम भी हार्ड डिस्क की डेटा रिकवरी और अन्य तकनीकी जांच में जुटी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा: “हम इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लेंगे। राजभवन जैसी हाई सिक्योरिटी जगह में चोरी की यह घटना गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि चोर कौन है, और क्या इस चोरी के पीछे कोई बड़ी साजिश है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना निकाय चुनाव में वोट नहीं मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार ने हार के बाद वापस मांगे प्रेशर कुकर-पैसे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वरावपेट नगर पालिका में निकाय चुनाव के दौरान अजीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵