back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu Encounter: जम्‍मू के जुथाना इलाके में दिखे आतंकी, घेराबंदी के बाद जारी है मुठभेड़, दो जवान घायल

आज सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखा तो गोलीबारी शुरू हो गई। राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना के अंबा नाल में पांच संदिग्धों को घेर लिया गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। राजबाग थाना के अंतर्गत जुथाना के अंबा नाल में पांच संदिग्धों को घेर लिया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

दो जवानों के घायल होने की सूचना

बता दें कि सभी आतंकवादी उज्ज दरिया से सुफैन से होकर वहां पहुंचे थे। यहां पिछले चार दिनों से बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया रहा है। एनकाउंटर में एसडीपीओ बॉर्डर कठुआ धीरज सिंह कटोच सहित एसोजी के दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

इलाके को चारों ओर से घेर लिया

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके को चारों ओर से घेर लिया।आज सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को देखा तो गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल भेजा गया है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादियों का वही समूह हैं, जो रविवार शाम को जिले के हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे।

सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

पूरे इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर सर्चिंग ऑपरेशन चला रही हैं। मुठभेड़ स्थल के आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई संदिग्ध भाग न सके। सुरक्षाबलों को शक है कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक हो सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये आतंकी किसी बड़ी साजिश के तहत आए थे या घुसपैठ कर यहां छिपे हुए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉन्डी बीच सिडनी फायरिंग, आतंकी बाप-बेटे के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर जांच तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रविवार शाम को सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर हनुक्का (यहूदी त्योहार) कार्यक्रम के दौरान हुई भयावह दहशतगर्द गोलीबारी में कम...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...