back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से मिलकर लड़े देश और समाज: आरएसएस सरकार्यावाह

अनूप शर्मा नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समस्या के निवारण के लिए पूरी तत्परता के साथ हर संभव प्रयास करें। संघ ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें और स्वयं व परिवार का बचाव करें। जबतक अत्यधिक आवश्यकता न हो, घर से बाहर न निकलें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कोविड की विकराल होती परिस्थितियों को देखते हुए यह भी सम्भव है कि समाज विघातक एवं भारत विरोधी शक्तियां इस गंभीर परिस्थिति का लाभ उठाकर देश में नकारात्मकता एवं अविश्वास का वातावरण खड़ा कर सकती हैं। देशवासियों को अपने सकारात्मक प्रयासों के साथ इन शक्तियों के षड्यंत्रों के प्रति भी सजग रहना होगा । आपदा में संत्रस्त सभी देशवासियों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने समाज से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों सहित समाज के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, सेवा संस्थाओं, उद्योगों एवं व्यावसायिक संस्थानों आदि क्षेत्रों के बंधुओं से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता है कि समस्या के निराकरण हेतु तत्परता एवं सेवाभाव से जुट कर किसी भी प्रकार के अभाव को दूर करने का हर संभव प्रयास करें। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵