back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर मायावती और चंद्रशेखर में कड़ी टक्कर के आसार, दोनों दलों ने जारी की…..

UP News: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी पूरे जोरों पर है। वहीं राज्य में दलित समाज के लिए अपनी आवाज उठाने वाली बहुजन समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच इन उपचुनावों को लेकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बसपा(बहुजन समाज पार्टी) ने भी उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लड़ने का फैसला ले लिया है। वहीं चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है।

मझवां विधानसभा सीट से धीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है

चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों में से 3 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से धीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है। चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बाकि बची 7 विधानसभा की सीटों के लिए भी जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की बात कही है।    

शाह नजर चंद्रशेखर आजाद के करीबी रह चुके हैं

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट और मिल्कीपुर विधानसभा की सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए रामगोपाल कोरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने मीरापुर विधानसभा सीट के लिए शाह नजर को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि शाह नजर चंद्रशेखर आजाद के करीबी रह चुके हैं, बहुजन समाज पार्टी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में सफल रही है। शाह नजर अभी बहुजन समाज पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर विराजमान हैं।  

बता दें कि चुनाव आयोग ने अभी उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने इसको लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵