back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में घूमने के लिए इससे बेस्ट जगह, यहां बजट में ही मना सकते हैं छुट्टियां

गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाने लगते है। जिसमें वे अपने बजट अनुसार बेस्ट से बेस्ट जगहों की तलाश में जुट जाते है ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का समाधान ले आए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों के लगते ही अक्यर हर व्यक्ति कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाने लग जाता है, जिसमें वे अधिकतर अपने पॉकेट के बजट में ट्रैवल का मज़ा लेने जगह तलाश करने कई वेबसाईट और अखबारों को तलाशने लग जाते है ऐसे में आज हम आपकी इसी समस्या को हल करने आपके लिए लाएं है इस जून महीने में घूमने के लिए भारत की उन जगहों के बारे में जहां बजट में आपकी यात्रा हो जाएगी यादगार आइए जानते है उन बेस्ट बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में जहां गर्मी में घूमकर आएगा आनंद। 

बजट-फ्रेंडली ट्रैवल का मज़ा लेना मुश्किल नहीं है बस इसके लिए आपकी सही जगह और प्लानिंग की जरूरत होंती है, ताकि आपके फालतू पैसें खर्च किए बगैर आप बजट में अच्छी जगहों पर घूमने का आनंद ले सके। जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना दे। आज आपकी ये ख्‍वाहिस भी इस आर्टिकल पर आकर पूरी हो जाऐगी, जहां हम बताऐगें भारत के उन प्लेसेस के बारे में जहां जून में परिवार के साथ घूमना यादगार ट्रिप बना देगा। 

अगर आप भी ज्यादा पैसे खर्च नही करना चाहते और परिवार के साथ गर्मियों में जाना चाहते है किसी ठंडक भरी जगह पर तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का कसौल बेस्ट जगह है जहां शांत और सुंदर वातावरण में पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सुकून भरी छुट्टी बिताने और ठंडक महसूस करने कसौल बेहतरीन विकल्प है। जहां आप पांच से आठ हजार रुपये में तीन से चार दिन की यात्रा का लाभ ले सकते है। यहां घूमने के लिए मलाना गांव, तोष गांव पार्वती नदी का किनारा जैसी कई जगहें है। 

माउंट आबू

गर्मी में रेतीली जगह पर ठंडक का अहसास पाने राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू जून में घूमने के लिए बेस्ट है। जहां गर्म रेतीली जमीन पर ठंडी वादियों और झीलों का आनंद उठाने आप परिवार या दोस्तों संग छह हजार से नौ हजार रुपये में माउंट आबू घूम सकते है। यहां आपको नक्की लेक, गुरु शिखर, दिलवाड़ा जैन मंदिर जैसी कई जगहें घूमने के लिए मिलेगी जो आपकी ट्रिप को शानदार बनादेगी। 

धर्मशाला-मैक्लोडगंज

गर्मी में घूमने पहाड़ो से बेहतर कहीं नही होता जहां ऐसा ही है बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन धर्मशाला का मैक्लोडगंज, जहां से आपको बर्फ से ढके पहाड़ तिब्बती संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का आप भागसू झरना, नामग्याल मठ, त्रियुंड ट्रेक घूमने के लिए बेस्ट है। जहां आप पांच हजार से आठ हजार रुपये में रोमांचक अनुभव ले सकते है। 

ऋषिकेश, उत्तराखंड

गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट माना जानेवाला उत्तराखंड का ऋषिकेश जहां आप कम पैसों में घूमने का आनंद ले सकते है, यहां आप रिवर राफ्टिंग, लक्ष्मण झूला और गंगा आरती देखनें जा सकते है यहां के सस्ते आश्रमों में रहकर आप वहां तीन से चार दिन की यात्रा मात्र 4000 से 7000 रुपये में ठंडी वादियों का लाभ ले सकते है।सात फेरे लिये।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...