back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्ति चिदंबरम मामले में गांधी परिवार की भूमिका संदिग्ध, गहराई से हो जांच : डॉ संजय जायसवाल

पटना, 18 मई (आईएएनएस)। चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के मामले में घिरे कार्ति चिदंबरम मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को कहा कि वंशवाद और भ्रष्टाचार का कॉकटेल बनी कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इतने असंवैधानिक कार्य किए हैं कि इनके कारनामे आज भी समय-समय पर बाहर आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि काले धन से इनका लगाव इतना अधिक है कि इन्हें देश के दुश्मन मुल्कों के सामने भी हाथ पसारने में देर नहीं लगती और न ही इन्हें देश और जनता की सुरक्षा का ख्याल रहता है। उन्होंने कहा कि 6 लाख करोड़ की संपत्ति का मालिक होने का दावा करने वाले कार्ति चिदंबरम पर 2011 में पैसे लेकर चीनी नागरिकों की देश में घुसपैठ करवाने के मामले को ही देखें तो यह साफ हो जाता है कि पैसे के लिए यह लोग किसी भी हद तक नीचे गिर सकते हैं। इस मामले में गांधी परिवार की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाने पर गांधी परिवार के भी घेरे में आने की संभावना है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि चीन से पैसे खाने की परिपाटी गांधी परिवार ने ही शुरू की थी। उन्होंने कहा कि डोकलाम विवाद के समय राहुल का चोरी-छिपे चीनी दूतावास के अधिकारियों से मिलना, चीनी झड़प के दौरान झूठ बोल-बोलकर सरकार-सेना पर सवाल उठाना और उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश करना सहित कई मामले कांग्रेस पार्टी के साथ गांधी परिवार को संदेह के घेरे में खड़े करते रहे हैं। सरकार को इस पूरे प्रकरण की मांग और गहराई से करवानी चाहिए। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...