back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेपर लीक मामले में ये पांच राज्य रहे सबसे आगे, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़

Paper Leak Cases: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट 2024 पेपर लीक होने के बाद देश में अपनी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच इसको लेकर काफी नाराजगी है। सभी को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंता बनी हुई है। सरकार ने नीट परीक्षा के मामले में सख्त कदम उठाया है। इसको लेकर जांच भी चल रही है। देश में पेपर लीक मामला कोई नया नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है। 

राजस्थान सबसे आगे

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले सालों में पेपर लीक के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। राज्य में 7 परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए, जिसके कारण 38,41,000 अभ्यर्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ा था। इन 7 परीक्षाओं के जरिए 40,590 पदों में भर्ती की जानी थी। 

राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश और तेलंगाना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के बाद पेपर लीक मामले में दो राज्य के नाम सामने आए, जिसमे मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल है। दोनों ही राज्यों में 5-5 पेपर लीक के मामले सामने आए। जहां तेलंगाना में इन परीक्षाओं के माध्यम से 3770 पदों की भर्ती की जानी थी। लेकिन इन परीक्षाओं के लीक हो जाने के कारण 6,74,000 अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। साथ में उनके अभिभावकों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं मध्य प्रदेश में भी 5 भर्ती परीक्षा लीक होने के मामले सामने आए थे, जिसके माध्यम से 3690 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण मध्य प्रदेश में 1,64,000 अभ्यर्थियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर

वहीं मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पेपर लीक मामले में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा। उत्तराखंड में चार भर्ती परीक्षा के लीक होने के मामले सामने आए। इन भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1800 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण इससे 2,37,000 अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

पेपर लीक होने के मामले में गुजरात और बिहार चौथे स्थान पर रहे

पेपर लीक होने के मामले में गुजरात और बिहार चौथे स्थान पर रहे। दोनों राज्यों में 3-3 पेपर लीक के मामले सामने आए। बिहार में इन 3 भर्ती परीक्षा के लीक होने के कारण करीब 22 लाख 87 हजार अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहार में इन 3 भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से 24,380 पदों में भर्ती की जानी थी। वहीं गुजरात में तीन भर्ती परीक्षा के लीक हो जाने के कारण करीब 16 लाख 41 हजार अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुजरात में इन परीक्षा के माध्यम से 5,260 पदों को भरा जाना था। 

J&K पेपर लीक मामले में रहा पांचवे और आखिरी स्थान पर

J&K पेपर लीक मामले में रहा पांचवे और आखिरी स्थान पर। जम्मू और कश्मीर में पेपर लीक के 3 मामले सामने आए। इन परीक्षाओं के लीक हो जाने के कारण 2,49,000 अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन भर्ती परीक्षा के माध्यम से 2,330 पदों में भर्ती की जानी थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

SC का BPSC प्रीलिम्स पेपर लीक मामले में सुनवाई से इनकार, याचिका खारिज, बोला- ‘हर परीक्षा को…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2025 रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ए‍क याचिका दाखिल की...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...