back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों-बागवानों के सच्चे हितैषी और संरक्षक थे नरेन्द्र बरागटा : डा. बिन्दल

नाहन, 06 जून (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों के लिए संघर्षरत नरेन्द्र बरागाटा का असामयिक निधन प्रदेश की राजनीति में एक शून्यता छोड़ गया है। बरागटा आजीवन इलाके के विकास की लड़ाई लड़ते हुए विजय प्राप्त करते रहे। कोरोना से लड़ाई में भी विजित हुए, अन्तोत्गत्वा नियति ने उन्हें हमसे छीन लिया। रविवार को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए डा. राजीव बिन्दल विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने यह शब्द कहे। बिंदल ने कहा कि भाजपा के जुझारू नेता, माटी से जुड़े नरेन्द्र उसी प्रकार अपने ध्येय पथ पर चलायमान रहते थे जैसे कि नरेन्द्र नाथ यानि स्वामी विवेकानंद जी। समस्या किसी की भी हो, भाजपा का या कांग्रेस का उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था, वे उसकी मदद के लिए तन, मन धन से जुट जाते थे। ऐसे व्यक्तित्व का असामयिक चले जाना प्रदेश का बड़ा नुकसान है, भाजपा को भी क्षति है व मुझे भी व्यक्तिगत नुकसान है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र बरागटा सदैव हिमाचलवासियों के दिलों में बसे रहेंगे, उनका जीवनदर्शन हम सबका हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵