back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रेटर नोएडा से ITO जाने वाले सावधान, वरना हो जाओगे लेट, अक्षरधाम जाने के लिए इन रास्तों का करे इस्तेमाल

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ जाने वाले लोगों को इस वीकएंड पर भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अब दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ जाने वाले लोगों को इस हफ्ते भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के मयूर विहार, आईटीओ और अक्षरधाम जाने वाले लोगों को सोमवार तक जाम का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस रास्ते पर डायवर्जन रात के 9 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। जाने क्या है पूरा मामला? 

बता दे, इस हफ्तें नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली के मयूर विहार, अक्षरधाम और आईटीओ जाने वाले लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लगा दिया है। क्योंकि, दलित प्रेरणा स्थल के पास बर्ड फीडिंग प्वाइंट के पास अंडरग्राउंड पानी की पाइपों की मरम्मत का काम शुरू होने को है। जिसके चलते नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस इस रुट को डायवर्ट करेगी। 

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

पानी की पाइपों के खराब होने के कारण इन्हें तुरंत मरम्मत की जरूरत है, इस मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त ने कहा कि 800 मिमी रेडियस वाली पाइप के क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे मरम्मत की जरूरत है इसलिए मुख्य मार्ग पर इस प्रतिबंध के चलते ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए इन पर परेशानी से बचने के लिए दादरी-छलेरा रोड डीएससी रोड और बॉटनिकल गार्डन मार्ग का इस्तेमाल करने यात्रियों को सलाह दी है। 

एमरजेंसी सर्विस को मिलेगी खास सुविधा

दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को भी ग्रेटर नोएडा से, कालिंदी कुंज और सरिता विहार के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। कालिंदी कुंज से चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी फ्लाईवे की ओर आने वाले यातायात को सेक्टर 37 और बॉटनिकल गार्डन रूट से जाने का रास्ता दिया जाएगा। हां लेकिन इन सब के बीच एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसें आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा। 

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

इस रुट के डायवर्जन के चलते यातायात पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने सलाह दी है। जिसमें किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी 9971009001 जारी किया है। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक डीएल वर्मा ने कहा कि, पानी की पाइपलाइन रिसाव के कारण आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसमें अगर तुरंत पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई तो, बारिश शुरू होने के बाद खुदाई का काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए हमने इस हफ्ते में मरम्मत पूरी करने का फैसला किया है। इससे पहले भी अंडरग्राउंट जल पाइपों की मरम्मत करने के लिए अधिकारियों ने फरवरी 2025 में इसी जगह पर इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे

Advertisementspot_img

Also Read:

अभिनव शुक्ला ने ग्रेटर नोएडा हादसे को बताया ‘शर्मनाक’, NDRF और फायर डिपार्टमेंट पर जताई कड़ी नाराजगी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अभिनेता अभिनव शुक्ला ने ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डूबने से हुई मौत पर गहरा...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵