back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब तक करोड़ो लोग संगम में लगा चुके हैं डुबकी, जाने महाशिवरात्रि के दिन कैसी रहेगी व्‍यवस्‍था?

प्रयागराज महाकुंभ मेले का मंगलवार (25 फरवरी) को 44वां दिन है। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को मेले का समापन होगा। जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में व्‍यवस्‍था कैसी रहेगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘प्रयागराज महाकुंभ मेले को सोमवार (24 फरवरी) को 43वां दिन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक महाकुंभ में 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। फिलहाल संगम स्‍नान के लिए भारी जनसैनाब उमड़ रहा है। मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होगा। 13 जनवरी से शुरु हुआ महाकुंभ आज 24 फरवरी को 43वां दिन है। आज यानी सोमवार को भी संगम पर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर भारी भीड़ देखी गई। शहर के अंदर पार्किंग वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध है। जिससे 10 किमी तक लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं प्रयागराज आने-जाने वाली कई ट्रेनें 28 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है। 

सोमवार को 35.31 लाख से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई

महाकुंभ त्रिवेणी संगम में सोमवार सुबह 8 बजे तक 35.31 लाख लोगों डुबकी लाग चुके है। रविवार (23 फरवरी) को करीब 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। वहीं महाकुंभ में सफाई को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण मुस्‍तैद है। इस प्रयास में सोमवार को 15 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी सफाई करके रिकॉर्ड बनाया। 

महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त

अब तक उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन सख्‍त है। भीड़भाड़ को कंट्रोल करने के लिए कई सुरक्षा टुकड़ी तैनात है। वहीं 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, और इस दिन मेले का समापन होना है। ऐसे में महाकुंभ मेले में पुलिस अपने स्‍तर पर पूरी तैयार कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। हम प्रयासरत है कि, मेला क्षेत्र में कहीं पर भी ट्रैफिक जाम ना हो। सभी व्यवस्थाएं सुगम तरीके से चलें। कितनी भी भीड़ आए हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। 

Emergency Services का पुख्त तैयारी

26 फरवरी को महाशिवरात्रि जहां मुख्‍य स्‍नान होना है वहां इमरजेंसी सर्विस की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस मौके पर महाकुंभ का समापन भी होना है। मेला खत्म होने में 1 दिन और बचा है। ऐसे में मेले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्‍तर पर पूरी तैयार कर ली है। सीएम के आदेश पर स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इमरजेंसी सर्विस बढ़ा दी गई है। वहीं ICU बेड की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 147 कर दी गई है। पहले यहां ICU के 52 बेड थे। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था बनाई है। महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ से पहले ही शहर के अधिकांश होटल 27 फरवरी तक के लिए बुक हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...